मंगलवार, 30 जनवरी 2018

अमृतसर में अमृता शेरगिल के चित्रों की प्रदर्शनी

अमृतसर में अमृता शेरगिल के चित्रों की प्रदर्शनी
शेरगिल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर आयोजन
मूमल नेटवर्क, अमृतसर। इण्डियन एकेडमी ऑफ फाईन आर्टस की दीर्घा में विश्व प्रसिद्ध चित्रकार अमृता शेरगिल के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है। अकादमी आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कल शाम 5 बजे तेजिन्दर चिन्ना और जसमीत नायर ने किया। उपिस्थत मेहमानों ने शेरगिल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। यह प्रदर्शनी 2 फरवरी तक चलेगी।
अमृता शेरगिल एक सुप्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार थीं जिन्हें 20वीं शताब्दी के भारत का एक महत्वपूर्ण महिला चित्रकार माना जाता है। उनकी कला के विरासत को 'बंगाल पुनर्जागरण' के दौरान हुई उपलब्धियों के समकक्ष रखा जाता है। उन्हें भारत का सबसे महंगा महिला चित्रकार भी माना जाता है। 20वीं सदी की इस प्रतिभावान चित्रकार को भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण ने सन 1976 और 1979 में भारत के नौ सर्वश्रेष्ठ कलाकारों की सूचि में शामिल किया। सिख पिता और हंगरी मूल की मां मेरी एंटोनी गोट्समन की यह पुत्री मात्र 8 वर्ष की आयु में पियानो-वायलिन बजाने के साथ-साथ कैनवस पर भी हाथ आजमाने लगी थी। इनका जन्म बुडापेस्ट, हंगरी में 30 जनवरी 1913 को हुआ था। बहुत ही अल्प आयु में उनकी मृत्यु लाहौर में 5 दिसम्बर 1941 में हुई।

कोई टिप्पणी नहीं: