गुरुवार, 25 जनवरी 2018

2018 के कला संस्कृति को मिले पद्म पुरस्कार

2018 के कला संस्कृति को मिले पद्म पुरस्कार 
मूमल नेटवर्क, नई दिल्ली।
 पद्म विभूषण - 
- इलैयाराजा (कला): दक्षिण भारत के जानेमाने संगीतकार, गीतकार। 2010 में पद्म भूषण से सम्मनित।
- गुलाम मुस्तफा खान (कला):-हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार 1991 में पद्मश्री और 2006 में पद्म भूषण से नवाजा गया था।
 पद्म भूषण-
- रामचंद्रन नागस्वामी : (पुरातत्व) : भारतीय इतिहासकार को मंदिरों के शिलालेख और तमिलनाडु के कला इतिहास पर काम करने के लिए जाना जाता है।
- लक्ष्मण पई (कला/चित्रकारी) : भारत के जाने-माने कलाकार व चित्रकार। तीन बार ललित कला अकादमी पुरस्कार मिल चुका है।
- अरविंद पारिख  (कला/संगीत) : जाने-माने हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार व सितार वादक। संगीत के क्षेत्र में छह दशक से सक्रिय।
- शारदा सिन्हा (कला/संगीत) : बिहार ही देश की जानीमानी लोक गायिका। 45 सालों से गा रही हैं। 1991 में पद्मश्री मिला था।
पद्मश्री सम्मान-
उत्तरप्रदेश के मोहन स्वरुप भाटिया को कला व लोकसंगीत, मणिपुर की लांगपोकलकपम सुभादानी देवी को बुनाई कला, कनार्टक के डी गौडा को कला गायन, मलेशिया के रामली बिन इब्राहिम (विदेशी) को नृत्य, महाराष्ट्र के मनोज जोशी को कला एवं अभिनय, जम्मू कश्मीर के प्राण किशोर कौल को कला, लाओस के बोनलैप कियोकांगना (विदेशी) को आर्टिटेक्चर, पश्चिम बंगाल के विजय किचलू को कला (संगीत), ओडिशा के प्रवाकारा महाराणा को मूर्तिकला, महाराष्ट्र के शिशिर पुरुषोत्तम मिश्रा को कला (सिनेमा), तमिलनाडु की विजयलक्ष्मी नवनीतकृष्णन को कला, इंडोशिया के आई न्योमैन नुआर्ता (विदेशी) को मूर्ति कला, ओडिशा के गोवर्धन पनिका को कला (बुनाई), भवानी चरण पटनायक को लोक कार्य,  कनार्टक के आर सत्यनारायण को कला एवं संगीत, मध्य प्रदेश के भज्जू श्याम को कला (पेंटिंग),  कर्नाटक के इब्राहिम सुतार को कला संगीत,  कनार्टक के रुद्रपटटनम नारायण स्वामी तरंथन और रुद्रपटटनम नारायण स्वामी त्यागराजन को कला संगीत, मध्यप्रदेश के बाबा योगेंद्र  को कला चुना गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: