गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018

कला रचनाओं में आकार लेती अभिव्यक्तियां

कला रचनाओं में आकार लेती अभिव्यक्तियां
खजूराहो नृत्य समारोह में चित्रों के रंग
खजुराहो नृत्य समारोह में दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का आज समापन है। नृत्य का साथ देते चित्रों ने इस समारोह को रंगों से भर दिया है।
समारोह के आरम्भ में 20 फरवरी से जूनियर आर्टिस्ट कैम्प कैम्प में दो समूहों समकालीन व जनजातीय में चित्रकारों ने अपनी रचनाओं को साकार किया है।
समकालीन समूह के चित्रकारों में आनंद डबली (नागपुर), प्रेम कुमार सिंह सिकरवार (धार मध्यप्रदेश), रोशनी गोपाल राव इंगोले ( नागपुर), दिव्या खरे (ग्वालियर), सुनील कुमार सिंह (सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश), भूपेंद्र कुमार अस्थाना (ग़ाजिय़ाबाद उत्तर प्रदेश), ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ( प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश), मुकेश कुमार (नई दिल्ली), कृति सक्सेना (आगरा उत्तर प्रदेश) शामिल हैं।
जनजातीय और लोक चित्रांकन समूह के चित्रकारों में कैलाश चंद्र जेना (पूरी उडि़सा), कालूराम टेकम (भोपाल मध्य प्रदेश), दीपक भंडारी (काँगड़ा हिमांचल प्रदेश), सुमन भारद्वाज (कांगड़ा हिमांचल प्रदेश), संतोष कुमार महाना (पूरी उड़ीसा), रहमान पटेल (गुलबर्गा कर्नाटक), सुनील कुमार (कांगो), राजीव कुमार (कांगड़ा हिमांचल प्रदेश), दिनेश पालीवाल (उदयपुर राजस्थान), संजीव कुमार (कांगड़ा हिमांचल प्रदेश) ने भाग लिया है।
कार्यशाला में चित्रकारों ने अपने मनोभावों को कैनवास पर रूप प्रदान किया।   -भूपेन्द्र आस्थाना





कोई टिप्पणी नहीं: