रविवार, 3 जून 2018

तीजन बाई एशियाई संस्कृति पुरस्कार से होंगी सम्मानित

तीजन बाई एशियाई संस्कृति पुरस्कार से होंगी सम्मानित
चीन के फिल्म कलाकार च्या चांग-ख भी होंगे सम्मानित
मूमल डेस्कवर्क। जापान की फुकुओका एशियाई संस्कृति पुरस्कार कमेटी ने मशहूर पंडवाणी गायिका तीजन बाई का कला-संस्कृति के लिए समर्पित वर्ष 2018 एशियाई ग्रैन्ड पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए चयन किया है। चीन के फिल्म कलाकार च्या चांग-ख को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है। कमेटी ने दोनों कलाकारों को पुरस्कार से सममानित करने की घोषणा 30 मई को की।
तीजन के चनाव के पीछे फुकुओका की संस्कृति पुरस्कार कमेटी का कहना है कि 61 वर्षीया भारतीय गायन कलाकार तीजन बाई को महाकाव्य महाभारत गाने में उच्च प्रतिष्ठा प्राप्त है। उन्हें कई बार भारतीय राष्ट्रपति और सरकार के द्वारा पुरस्कार दिया गया है। उनकी आवाज़ ने समाज की निम्न स्तरीय महिलाओं को प्रेरित किया है और इसीलिए उन्हें महिलाओं की आत्मा बताया जाता है।
कमेटी के अनुसार च्या चांग-ख 21वीं शताब्दी में चीन का सबसे श्रेष्ठ फिल्म कलाकारों में से एक है। उन्होंने अपने कलात्मक प्रदर्शन से चीन में आम आदमियों के जीवन का परिचय दिया। च्या के प्रदर्शन की चीन और विश्व के दूसरे देशों में व्यापक प्रशंसा की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: