सोमवार, 2 अप्रैल 2018

पांंचवी स्टेट एग्जीबिशन में सजी 150 कलाकृतियां

पांंचवी स्टेट एग्जीबिशन में सजी 150 कलाकृतियां
मूमल नेटवर्क, अमृतसर। इण्डियन अकादमी ऑफ फाइन आर्टस की पांंचवी स्टेट एग्जीबिशन का उद्घाटन कल शाम 4 बजे हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि नॉर्थ जोन कल्चर सेन्टर के डायरेक्टर डॉ. सौभाग्य वरदान थे।
प्रदर्शनी के लिए 182 कलाकारों की 312 कृतियां प्राप्त हुई थी। इनमें से 150 कृतियों को चयन समिति द्वारा प्रदर्शनी के लिए चुना गया। तीन सदस्यों की चयन समिति में डॉ. इंदु सुधीर, केवल सहगल व वीरेन्द्रपाल सिंह शामिल थे। ज्यूरी मेम्बर्स दलबीर सिंह, सुखपाल सिंह व नरेन्द्र सिंह मूर्तिकार थे।
इस अवसर पर प्रदर्शनी में शामिल श्रेष्छ कृतियों को पुरस्कृत किया गया। कला दीर्घा में सजी यह प्रदर्शनी 10 अप्रेल तक चलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: