बुधवार, 19 सितंबर 2018

ललित कला अकादमी की उपाध्यक्ष संगीता यादव को जिंदा जलाने की कोशिश

ललित कला अकादमी की उपाध्यक्ष 
संगीता यादव को जिंदा जलाने की कोशिश
मूमल नेटवर्क, जौनपुर। उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी की पूर्व उपाध्यक्ष संगीता यादव को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। संगीता यादव ने अपने सास-ससुर पर जलाने का आरोप लगाया है। सोमवार 17 सितम्बर की शाम संगीता के भाई धर्मेंद्र यादव की तहरीर पर पति दुर्गेश, सास प्रभाती, ससुर जयनाथ यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बदलापुर पुलिस ने उनके ससुर को हिरासत में ले लिया है। एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि वो 20-25 फीसदी जल गई हैं।
गायिका के तौर पर भी पहचान रखने वाली संगीता यादव अखिलेश सरकार में ललित कला अकादमी की उपाध्यक्ष थीं। संगीता सपा सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। 42 वर्षीय संगीता यादव का मायका मछलीशहर थाना क्षेत्र के कताहित गांव में है। उनकी शादी 2016 में बदलापुर तहसील के बिठुआकला में दुर्गेश यादव के साथ शादी हुई थी। बताया गया है कि कुछ दिन से शादी ठीक नहीं चल रही थी और पति-पत्नी में अनबन थी। पति और पत्नी के बीच विवाद को लेकर रविवार 16 सितम्बर को ससुराल में पंचायत भी हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: