बुधवार, 27 सितंबर 2017

फेस टू फेस इंडिया में देसी-विदेसी कृतिकारों की कृतियां

फेस टू फेस इंडिया में देसी-विदेसी 
कृतिकारों की कृतियां
मूमल नेटवर्क, जयपुर। जवाहर कला केन्द्र की परिजात दीर्घा में प्रदर्शनी  'फेस टू फेस इंडिया' दर्शकों को आकर्षित कर रही है।
द आर्ट पायवट कला संस्थान उदयपुर की ओर से राजेश कुमार के संयोजन में आयोजित इस प्रदर्शनी में भारत सहित 20 देशों के 53 चित्रकार, मुर्तिकार एंव फोटोग्राफर्स की कृतियां सजी हुई हैं। इस अन्तर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन 25 सितम्बर की शाम इजराईल के प्रसिद्ध कलाकार टेड बार ने किया। प्रदर्शनी में शामिल उदयपुर की वरिष्ठ कलाकार किरण मूरडिया ने बताया कि इसमें भारत, नेपाल, इजराईल, मलेशिया, बांग्लादेश, इंड़ोनेशिया, फिलीपिन्स, फ्रांंस, पोलेण्ड़, मैक्सिको, रियूनियन, केन्या, इटली, कोरिया, जापान, ऑस्ट्रेलिया, मॉरिशस, ईरान, ईराक, एंव थाईलैंड के प्रसिद्ध कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित की गई हैं। यह प्रदर्शनी लव टूआल, लव टू आर्ट की भावना से प्रदर्शित की गई है।


(फोटो संदीप मेघवाल से साभार)

कोई टिप्पणी नहीं: