शनिवार, 1 सितंबर 2012

चित्रकार पी.एन.चोयल नहीं रहे

चित्रकार पी.एन.चोयल नहीं रहे

जाने-माने वरिष्ठ चित्रकार पी.एन. चोयल का आज उदयपुर (राजस्थान) में निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे।
उदयपुर से हमारे सहयोगी मोहन लाल जाट ने अभी बताया कि पिछली रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई और रात डेढ़ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। आज याने पहली सितम्बर को दोपहर बाद उदयपुर के अशोक नगर स्थित शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस प्रकार पिछले छह दशक से रंगों से खेलती कलाकार की देह पंचतत्वों के रंगों में विलीन हो गई।
शोक संवेदना के लिए उनके परिजनों से इन टेलीफोन नम्बरों पर सम्पर्क किया जा सकता है।
91-294-2813960 mob: 91-9414168094
 अधिक जानकारी के लिए 

कोई टिप्पणी नहीं: