पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 6 अक्टूबर 2018

हेरिटेज वॉक के फोटोग्राफर्स हुए सम्म्मानित

हेरिटेज वॉक के फोटोग्राफर्स हुए सम्म्मानित
मूमल नेटवर्क, जयपुर। म्यूजियम ऑफ लेगसीज में आयोजित तीन दिवसीय फोटो एग्जीबिशन में भाग लेने वाले फोटोग्राफर्स को कल शाम अल्बर्ट हॉल पर आयोजित पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया गया। यह समारोह पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, जयपुर फोटोग्राफर क्लब और जयपुर मेरा शहर की ओर से आयोजित किया गया था।
अजय विक्रम सिंह, आकाश भटनागर, अरुण मजूमदार, अंकित कुमार और अंक्स श्रीवास्तव सहित 37 फोटोग्राफर्स को सम्मानित किया गया। अल्बर्ट हॉल के अधीक्षक, डॉ. राकेश छोलक, म्यूजियम ऑफ  लेगसीज की क्यूरेटर अपूर्बा रॉय चौधरी, फोटोग्राफर सुधीर कासलीवाल, पुरुषोत्तम दिवाकर व योगेंद्र गुप्ता द्वारा फोटोग्राफर्स को पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर स्वराग बैंड द्वारा इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन म्यूजिक की प्रस्तुति दी गई। बैंड के सदस्यों द्वारा 'पधारो म्हारे देस', 'दमादम मस्त कलंदर', 'रे परदेसिया' और 'तू माने या ना माने' जैसे लोकप्रिय गीत पेश किए गए। इस दौरान वाद्ययंत्रों की जुगलबंदी भी प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

रविवार, 18 मार्च 2018

जंतर-मंतर की फोटोग्राफी में जुटे शौकिया फोटोग्राफर्स


जंतर-मंतर की फोटोग्राफी में जुटे शौकिया फोटोग्राफर्स
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की नई पहल के तहत हुआ आयोजन
मूमल नेटवर्क, जयपुर। आज सुबह 75 से अधिक शौकिया फोटोग्राफर्स ने यूनेस्को की वल्र्ड हेरिटेज साइट जंतर-मंतर में फोोटोग्राफी की। यह फोटोग्राफी पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा आयोजित हेरिटेज फोटो वॉक प्रोग्राम के तहत की गइ। आयोजन में जयपुर फोटोग्राफर क्लब (जेपीसी) और जयपुर मेरा शहर (जेएमएस) का सहयोग रहा।
फोोटोग्राफर्स ने यहां करीब दो घंटे के दौरान विभिन्न एंगल से फोटो क्लिक किए। जेपीसी के संस्थापक अनिल खूबानी ने कहा कि इस स्मारक की फोटोग्राफी फोटोग्राफर्स के लिए अच्छा अनुभव रहा। उन्होंने कहा बताया कि 'फोटो वॉक' में फोटोग्राफी के प्रति जुनून रखने वाले लोग भाग लेते हैं।
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक हृदेय शर्मा ने कहा कि, शहर के फोटोग्रापुर्स को प्राचीन स्थलों की खूबसूरती को कैप्चर करने का सामूहिक मंच उपलब्ध कराना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। आगामी महीनों में जयपुर के विभिन्न पुरातात्विक स्थलों पर फोटो वॉक की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इस श्रृंखला के दौरान क्लिक किए गए बेहतरीन फोटोग्राफ्स की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी के साथ ही  फोग्राफी श्रृंखला का समापन होगा।