Group Show लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Group Show लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 11 सितंबर 2018

युवा कृतिकारों के ग्रुप शो का उद्घाटन आज

युवा कृतिकारों के ग्रुप शो का उद्घाटन आज
मूमल नेटवर्क, जयपुर। राजस्थान ललित कला अकादमी  6 युवा कलाकारों की कृतियों से सजी प्रर्दशनी का आयोजन अकादमी की दीर्घा में ककर रही है। इस प्रदर्शनी का उद्धघाटन आज शाम 4 बजे  अकादमी अध्यक्ष डॉ. अश्विन एम दलवी  व सचिव सुरेन्द्र सोनी करेंगे । आमजन इन कृतियों को कल 12 सितम्बर से 15 सितम्बर तक देख सकते हैं।
प्रदर्शनी में शामिल कलाकार हिम्मत गायरी ने अपने जीवन के कुछ पलों की एकेरी गई ड्रॉइंग, हर्षित वैष्णव ने ग्राफिक्स के माध्यम से अघोरी जीवन क्रियाओं, मनीष सैनी ने चित्रित टायर द्वारा चलते रहने का सन्देश, अर्जुन सिंह ने अमूर्त कला द्वारा प्रकृति व जीवन, मुबश्शेरा बानो ने अपने घर के दैनिक जीवन के चित्रण तथा चित्रा नेहरा ने महिला पावर को प्रदर्शित किया है।

बुधवार, 25 अप्रैल 2018

चण्डीगढ़ के आर्टिस्ट्स का जलवा लखनऊ में

चण्डीगढ़ के आर्टिस्ट्स का जलवा लखनऊ में
मूमल नेटवर्क, लखनऊ। चण्डीगढ़ के सीनियर व जूनियर आर्टिस्ट्स की बनाई कृतियों का ग्राुप शो लखनऊ स्थित ललित कला अकादमी की आर्ट गैलेरीज में चल रहा है। इस शो में सीनियर आर्टिस्ट्स के साथ जूनियर्स की कृतियों को भी प्रदर्शित किया गया है। यह शो चण्डीगढ़ ललित कला अकादमी की तरफ से आयोजित किया गया है।
ग्रुप शो का उद्घाटन बुधवार 25 अप्रेल को वरिष्ठ कलाकार और कॉलेज ऑफ आर्ट एण्ड क्राफ्ट, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रिंसिपल प्रो. जयकृष्ण अग्रवाल ने किया। इस प्रदर्शनी का समापन 30 अप्रेल को होगा।