Deepak Sankit लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Deepak Sankit लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 26 फ़रवरी 2020

सीडब्ल्यूईआई का दो दिवसीय सेमीनार

सीडब्ल्यूईआई का दो दिवसीय सेमीनार
हावी रहा जीआई का मुद्दा
मूमल नेटवर्क, जयपुर। जेकेके के रंगायन में कल 26 फरवरी को कन्सोर्टियम ऑफ वुमन आंत्रप्रिन्योर्स ऑफ इण्डिया के दो दिवसीय सेमीनार की शुरुआत हुई। जयपुर की फर्म मैसर्स एम्पोरिया डीआर के सहयोग व संयोजन से हो रहे सेमीनार के पहले दिन जीआई के मुद्दे की सरगर्मियां रही। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में ऑल इण्डिया प्रोफेशनल कांग्रेस की प्रेसिडेंट श्रीमती रुक्षमणी कुमारी ने शिल्पियों को सम्बोधित किया।
पारम्परिक शिल्पियों की जीआई (ज्योग्राफिकल इंडिकेशन)से सम्बन्धित जिज्ञासाओं व प्रश्रों का जवाब सीनियर अटॉर्नी श्रीमती शिल्पी झा ने दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मैसर्स एम्पोरिया डीआर के डायरेक्टर श्री दीपक सांकित ने कार्यक्रम के परिचय के साथ की। सीडब्ल्यूईआई की चेयरपर्सन शशि सिंह ने शिल्पियों को जानकारी दी कि बाजार में उतरने से पहले अपने शिल्प उत्पादों का ट्रेड मार्क बनाना आवश्यक है। ट्रेडमार्क से कई व्यावसासियक समस्याओं का निस्तारण किया जा सकता है। सेमीनार में राजस्थान स्टूडियो के श्री कार्तिक के साथ श्रीमती लीला बोरडिया, व श्रीमती मृदुला चन्दर ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पद्मश्री शाकिर अली, पद्मश्री तिलक गीताई सहित जयपुर के नामचीन शिल्पी उपस्थित थे।

मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018

दीपक सांकित नवाजे जाएंगे राजा भगवंत दास अवार्ड से


दीपक सांकित नवाजे जाएंगे राजा भगवंत दास अवार्ड से
मूमल नेटवर्क, जयपुर। युवा शिल्पकार दीपक सांकित कल शाम राजा भगवंत दास अवार्ड से नवाजे जाएंगे। दीपक को यह सम्मान मीनाकारी में चांदी पर कंटेम्पररी प्रयोग की उत्कृष्ट शिल्पकारी के लिए दिया जा रहा है। 
महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय म्यूजियम ट्रस्ट द्वारा प्रदान किए जाने वाले इस सम्मान के लिए दीपक द्वारा बनाए गए कफलिंग्स व बटन की कंटेम्पररी शैली  की मीनाकारी को चुना गया। जिस पर दीपक ने मुगल शैली के मोटिफ को प्रस्तुत किया है। कल 31 अक्टूबर की शाम सिटी पैलेस में होने वाले भव्य समारोह में दीपक को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मान स्वरूप उन्हें 31,000 रूपये नकद, शॉल, सिटी पैलेस के सर्वतोभद्र चौक में रखी रजत कलश की प्रतिकृति, प्रशस्ति पत्र और श्रीफल दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि, यह समारोह ब्रिगेडियर स्वर्गीय एच.एच. महाराजा सवाई भवानी सिंह स्मरण में आयोजित किया जा रहा है जिसमें दीपक सांकित सहित 24 पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में दिये जायेंगे।

एक लम्बे अर्से से दीपक सांकित मीनाकारी में नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। उनका उद्देश्य मीनाकारी जैसी महंगी व अभिजात्य वर्ग तक सीमित रहने वाली कारीगरी को आम लोगों तक की पहुंच व पसन्द तक लाना रहा है। अभी हाल ही में मीनाकारी से बनाए गए फोटोफ्रेम पर उन्हें वल्र्ड क्राफट काउंसिल के एक्सीलेंसी अवार्ड के लिए भी चुना गया है। दीपक की कला का जलवा कुछ दिन पहले ही जयपुर में आयोजित राजस्थान हैरीटेज फैशन वीक तथा राजस्थान फैशन वीकएण्ड के मंच से देश-विदेश के कला पारखी देख चुके हैं।
दीपक को मीनाकारी की विरासत अपने पिता राजकुमार सांकित व दादा दीनदयाल मीनाकार से मिली है। दीपक के दादा व पिता को बेहतरीन मीनाकारी के लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सममानित किया जा चुका है। इसी कड़ी में दीपक सांकित को भी भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय ने नेशनल सर्टिफिकेट से सम्मानित किया है।

गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018

जयपुर के यवा मीनाकार दीपक सांकित को वर्ल्ड क्राफ्ट काउंसिल का अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस



जयपुर के यवा मीनाकार दीपक सांकित को

वर्ल्ड क्राफ्ट काउंसिल का अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस

मूमल नेटवर्क, जयपुर। युवा आर्टिस्ट दीपक सांकित को वर्ल्ड क्राफ्ट काउंसिल के अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस 2018 के लिए चुना गया है। आने वाले दिनों में उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। दीपक को यह अवार्ड अपने काम के प्रति समर्पणता व मीनाकारी में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिया जा रहा है।

शनिवार, 3 फ़रवरी 2018

दीपक की कला का बैंकाक में सम्मान


दीपक की कला का बैंकाक में सम्मान
मूमल नेटवर्क, जयपुर। राजस्थान के प्रसिद्ध युवा मीनाकार दीपक सांकित आज बैंकाक में समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया।
बैंकाक में आज चौथे थाई इण्डिया फन फेयर का शुभारम्भ हुआ। यह आयोजन भारत व थाईलैण्ड के बीच सोशल, इकोनोमिकल व कल्चरल रिलेशनशिप को मद्देनजर रखते हुए किया गया है। इस अवसर पर दीपक को यह सम्मान कुन्दन मीनाकारी के कंटेम्पररी प्रयोग के लिए प्राप्त हुआ है। दीपक ने वहां पर अपनी कला का प्रदर्शन भी किया।