39th Student Award Exhibition लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
39th Student Award Exhibition लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 7 अगस्त 2018

स्टेट अवार्ड व छात्र कला प्रदर्शनी की नई तारीखें

स्टेट अवार्ड व छात्र कला प्रदर्शनी की नई तारीखें 
छात्रों की पुरस्कार राशि अब 10 हजार
मूमल नेटवर्क, जयपुर। (संशोधित) राजस्थान ललित कला अकादमी द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार 60वें स्टेट अवार्ड के आवेदन की अन्तिम तिथि 10 सितम्बर और 39वीं छात्र कला प्रदर्शनी के आवेदन की अन्तिम तिथि 18 सितम्बर है। इसी के साथ छात्र कला प्रदर्शनी में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दी जाने वाले पुरस्कार राशि को पांच हजार रुपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया गया है। इस वर्ष दस श्रेष्ठ कृतियों के छात्र कलाकारों को 10-10 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।