जयपुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जयपुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 21 जून 2018

जहांगीर के ग्रुप शो का जयपुर में प्रिव्यु नहीं

जहांगीर के ग्रुप शो का जयपुर में प्रिव्यु नहीं

केटलॉग भी मुंबई में ही जारी होगा 

अंतत: 147 को चुना गया



मूमल नेटवर्क, जयपुर। राजस्थान ललित कला अकादमी द्वारा प्रदेश के कलाकारों मुंबई की जहांगीर आर्ट गैलेरी में किए जाने वाले ग्रुप शो का जयपुर में होने वाला प्रिव्यू नहीं होगा। प्रिव्यू के मौके पर जारी होने वाला शो का केटलॉग भी मुख्य शो के समय 26 जून को सीधे जहांगीर में ही जग-जाहिर किया जाएगा।
पूर्व में मिली जानकारी के अनुसार इस शो में 100 चुनिंदा कलाकारों को शामिल किए जाने की बात थी।  जो बाद में 140 कलाकारों तक जा पहुंची। अब अंतिम रूप से शो के लिए 147 कलाकारों की कृतियां चुनी गई हैं। चुने हुई कलाकृतियों का प्रदर्शन जून के तीसरे सप्ताह में जयपुर में अकादमी की कला दीर्घा में किए जाने की बात तय की गई थी। अब हालात को देखते हुए यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। ऐसे में स्थानीय लोगों को चुनिंदा कलाकृतियों को देखने-समझने का अवसर नहीं मिल पाएगा। कलाजगत को अकादमी द्वारा पहली बार जहांगीर आर्ट गैलेरी में आयोजित प्रदर्शनी का प्रिव्यू व केटलॉग देखने का बेसब्री से इंतजार था। 
प्रिव्यू के लिए वक्त नहीं बचा
अकादमी सचिव डा. सुरेन्द्र सोनी ने प्रिव्यू नहीं होने का कारण समय का अभाव होना बताया है। चयनित कलाकृतियों के केटलॉग के बारे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि देरी के कारण उसके प्रकाशन में भी विलंब हुआ है। ऐसे मेें वह भी अभी यहां नहीं देखा जा सकेगा। उसे सीधे मुख्य शो के समय मुंबई में ही जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है यह शो 26 जून की शाम से 2 जुलाई तक चलेगा।
कृतियां प्रदर्शनी वाहन में जाएंगी।
जानकारी के अनुसार चुनी हुई 147 कृतियां अकादमी के प्रदर्शनी वाहन में 23 जून की सुबह मुंबई के लिए रवाना होंगी। जहां तक संभव होगा केटलॉग कलाकृतियों के साथ ही भेजने का प्रयास होगा, लेकिन यह नहीं हो पाया तो उन्हें ट्रेन से 24 या 25 जून को जंहागीर के लिए रवाना किया जा सकेगा। फिलहाल केटलॉग का प्रकाशन प्रगति पर है। शो के लिए अकादमी के अधिकारी व संबंधित संयोजक 25 जून की सुबह मुबई के लिए रवाना होंगे।
26 की शाम को उद्घाटन 
हालांकि 21 जून की रात को समाचार लिखे जाने तक अकादमी की ओर से इस शो के लिए राजस्थान के कला जगत को डाक या ईमेल से कोई निमन्त्रण भेजे जाने की कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन, मूमल को प्राप्त जानकारी के अनुसार इस शो का उद्घाटन 26 जून की शाम पांच बजे जहांगीर की एक, दो व तीन नम्बर की आर्ट गैलेरी में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के कला, संस्कृति मंत्री विनोद श्रीधर तावड़े को आमन्त्रित किया गया है। जबकि गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में केन्द्रीय ललित कला अकादमी दिल्ली के चैयरमेन उत्तम पचारणे आमंत्रित हैं।

रविवार, 24 अगस्त 2014

जयपुर: सिटी पैलेस में लगी आग से भारी नुकसान

मूमल नेटवर्क जयपुर। राजस्थान की गुलाबी नगरी जयपुर के ऐतिहासिक सिटी पैलेस में आज सुबह आग लगने से म्यूजियम एवं प्रशासनिक भवन की दो मंजिलें पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इस आग से म्यूजियम में रखी प्राचीन कला कृतियां, हस्तकला का सामान सहित कई पुराने दस्तावेज जल गए लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चला है लेकिन प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है।
अग्निशमन अधीक्षक फूलचंद के अनुसार सुबह 8 बजे सिटी पैलेस में आग लगने की सूचना मिली और दमकल की एक दर्जन गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत से ढाई घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस ने पर्यटकों को महल में आने से पहले ही बाहर रोक दिया जिससे आग पर काबू पाने में कोई दिक्कत ना हो सके। पुलिस उपायुक्त अशोक कुमार ने बताया कि आग से कितना नुकसान हुआ अभी तक इसकी जानकारी नहीं है।

जयपुर के सिटी पैलेस में आग से सैकड़ों पेंटिंग्स और दस्तावेज जलकर खाक देंखे चित्रावली 











शुक्रवार, 28 सितंबर 2012

जयपुर में आर्ट व पेंटिंग शो

19 से 21 अक्टूबर तक

 जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में भीलवाड़ा (राजस्थान ) की आर्टो फिल आर्ट गैलेरी द्वारा आर्ट व पेंटिंग शो का आयोजन किया जा रहा है। 19 से 21 अक्टूबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय शो में पारम्परिक व आधुनिक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
संस्था की डायरेक्टर व चित्रकार वंदना दरक ने बताया कि इस शो में भीलवाड़ा के साथ उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, भोपाल, अहमदाबाद व रायपुर के कई जाने-माने आर्टिस्ट भाग लेंगे। जयपुर के बाद यह शो दिल्ली और फिर अहमदाबाद में भी आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार अभी शो की प्रविष्ठियां जारी हैं, कोई आर्टिस्ट इसमें भाग लेना चाहे तो उसे संस्था के फोन नम्बर: 9414011175 पर सम्पर्क करना चाहिए।