Rajasthan Lalit Kal Academy लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Rajasthan Lalit Kal Academy लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018

राजस्थान ललित कला अकादमी के स्टेट अवार्ड परिणाम घोषित

राजस्थान ललित कला अकादमी के स्टेट अवार्ड परिणाम घोषित
आरयू के 4 कला शिक्षकों सहित अधिकांश अवार्ड जयपुर की झोली में
मूमल नेटवर्क, जयपुर। राजस्थान ललित कला अकादमी ने 60वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी के परिणाम कल गुरुवार 13 दिसम्बर को घोषित कर दिए हैं। इसमें स्टेट अवार्ड पाने वाले कलाकारों की सूचि में राजस्थान यूनीवर्सिटी के कला शिक्षकों का बोलबाला नजर आ रहा है। अधिकांश अवार्ड जयपुर की झोली में आए हैं।
60वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी के लिए प्राप्त 254 कलाकारों की 726 कृतियों में से 100 कलाकारों की 120 कृतियों का चयन किया गया है। स्टेट अवार्ड के लिए चुने गए 10 कलाकारों में से दो मूर्तिकार हैं। इस वर्ष एक साथ राजस्थान के चार कला शिक्षकों को अवार्ड देने के लिए चुना गया है। अवार्ड के रूप में कलाकारों को 25-25 हजार रुपए की नकद राशि के साथ, स्मृति चिंह, प्रमाण पत्र व श्रीफल से नवाजा जाएगा।
निर्णायक मण्डल में सुनिल कुमार विश्वकर्मा, जयराम पौडूवाल एवं विजय एम.ढोरे शामिल थे ।
इन्हें नवाजा जाएगा स्टेट अवार्ड से
सुब्रतो मण्डल- आरयू जयपुर
सुमित सेन-  आरयू जयपुर
डॉ. लोकेश जैन-  आरयू जयपुर
डॉ. जगदीश प्रसाद मीणा-  आरयू जयपुर
शबनम हुसैन-  उदयपुर
मोनू शेखावत-  जयपुर
सुनील कुमार जांगिड़-  बूंदी
मुकेश कुमार-   जयपुर
रुचिका जोशी
शैलेष शर्मा-  जयपुर

गुरुवार, 14 जून 2018

कच्ची बस्ती के वंचित बच्चों के लिए लगे कला शिविर का समापन

कच्ची बस्ती के वंचित बच्चों के लिए लगे कला शिविर का समापन
कल 15 जून को कार्यशाला में तैयार कृतियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन
राजस्थान ललित कला अकादमी व कला चर्चा समूह का प्रयास
मूमल नेटवर्क, जयपुर। राजस्थान ललित कला अकादमी व कलाचर्चा समूह द्वारा कच्ची बस्ती के वंचित बच्चों के लिए अकादमी परिसर में चल रही दस दिवसीय कला अभिरूचि प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। स कला अभिरूचि प्रशिक्षण के दौरान पाँच रचनात्मक विधाओं की जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी गई थी। शिविर का समापन समारोह एवं इस दौरान बनाई गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी कल 15 जून को आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन अकादमी परिसर में प्रात: 11 बजे वरिष्ठ कलाकार एवं शिक्षाविद् प्रो. सी. एस. मेहता करेंगे।
प्रदर्शनी कल तथा सोमवार 18 जून को दर्शकों के अवलोकनार्थ प्रात: 11 बजे से सांयकाल 6 बजे तक खुली रहेगी ।

बुधवार, 6 जून 2018

पोस्टर प्रतियोगिता की ओपन श्रेणी में अक्षय मुदगल अव्वल


पोस्टर प्रतियोगिता की ओपन श्रेणी में अक्षय मुदगल अव्वल
 मूमल नेटवर्क, जयपुर। पर्यावरण दिवस के अवसर पर कल 5 जून को मैसेज ऑर्गनाइजेशन और कलाचर्चा के सहयोग से  राजस्थान ललित कला अकादमी में पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूर्व में यह प्रतियोगिता तीन श्रेणियों स्कूल विद्यार्थी, कॉलेज विद्यार्थी एवं ओपन श्रेणी में होने वाली थी। एन वक्त पर हुए बदलाव के बाद प्रतियोगिता दो श्रेणियों विद्यार्थी श्रेणी तथा ओपन श्रेणी में हुई।
ओपन श्रेणी में प्रथम स्थान अक्षय मुदगल ने हासिल किया। दूसरे स्थान पर डॉ. अमिता सिंह व मेघा शर्मा रहीं जबकि तीसरा स्थान सुनीता कुमावत को प्राप्त हुआ।
विद्यार्थी श्रेणी में प्रथम स्थान पर इशिता झांब, द्वितीय स्थान पर मास्टर आदित्य सक्सेना तथा तृतीय स्थान पर रक्षन्दा राजावत विजेता घोषित की गईं। इस दौरान टॉक शो का भी आयोजन किया गया।

मंगलवार, 17 अप्रैल 2018

स्व. देवकीनंदन शर्मा की कृतियों से आबाद हुई अकादमी दीर्घा

स्व. देवकीनंदन शर्मा की कृतियों से आबाद हुई अकादमी दीर्घा
मूमल नेटवर्क, जयपुर। कल शाम ललित कला अकादमी दीर्घा में स्व. देवकीनंदन शर्मा की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया। यह प्रदर्शनी अकादमी द्वारा दिवंगत कलाकारों की कृतियों को प्रदर्शित करने की योजना के तहत लगाई गई है।
स्व. देवकीनंदन शर्मा के बेटे व पूर्व अकादमी अध्यक्ष प्रो. भवानी शंकर शर्मा द्वारा संग्रहित करीब 75 कलाकृतियों में देवकीनन्दन शर्मा द्वारा बनाई गई 1935 से लेकर 2005 तक की कृतियां शामिल हैं। कलाकृतियों में फ्रेस्को, टेम्परा, वॉश टेक्निक के साथ वॉटर कलर और ड्राइंग के कई पैटर्न देखने को मिल रहे हैं। मोर व मोरपंखों के सूक्ष्म चित्रांकन के लिए ख्याति पाने वाले इस कलाकार की कृतियों में प्रकृति के कई रंगों से साखात्कार किया जा सकता है। यह प्रदश्रनी 26 अप्रेल तक चलेगी।

बुधवार, 11 अप्रैल 2018

राजस्थान ललित कला अकादमी ने बढ़ाई छात्रवृति की राशि

राजस्थान ललित कला अकादमी ने बढ़ाई छात्रवृति की राशि
34 कला विद्यार्थियों को मिली 1 लाख 70 हजार रुपए की छात्रवृति
तीन संस्थानों को 50,000 रुपए का अनुदान
प्रर्दशनी अनुदान डॉ. मुक्ति पाराशर को 5,000 रुपए
मूमल नेटवर्क, जयपुर। राजस्थान ललित कला अकादमी ने इस वर्ष छात्रवृति की राशि बढ़ाकर 5000 रुपए प्रति छात्र कर दी है। इससे पहले विद्यार्थियों को छात्रवृति के रूप में 3000 रुपए प्रदान किये जाते थे। इस वर्ष राज्य के विभिन्न जिलों के 34 कला विद्यार्थियों को 1 लाख 70 हजार रुपए छात्रवृति राशि के रूप में प्रदान किये गये हैं। छात्रवृति पाने वालों में छात्राओं की संख्या 20 है जबकि छात्र 14 हैं। जिले के हिसाब से बांसवाड़ा के 9, उदयपुर के 6,  कोटा के 1, वनस्थली के 2, जयपुर के 7 तथा अजमेर के 9 छात्र-छात्राओं को यह सहायता प्राप्त हुई है।
अकादमी अध्यक्ष डॉ. अश्विन एम. दलवी ने जानकारी दी कि छात्रवृति के साथ ही राज्य की तीन संस्थाओं को 50,000/-रूपये राशि का अनुदान दिया गया है। संस्थाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के नियम के चलते जयपुर के प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट ग्रुप को 20,000 रुपए, उदयपुर की संस्था टखमण-28 को 20,000 रुपए एवं भीलवाड़ा के आकृति कला संस्थान को अनुदान राशि के रूप में 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है।
डॉ. दलवी ने बताया कि, एकल एवं सामुहिक प्रदर्शनी अनुदान के तहत कोटा की कला व्याख्याता डॉ. मुक्ति पाराशर को चित्र प्रदर्शनी के लिए 5,000 रुपए की राशि दी गई है।
छात्रवृति पाने वाले विद्यार्थियों के नाम
ज्योति त्रिवेदी, एम.एल सुखाडिया कालेज, उदयपुर
साक्षी सिसोदिया, न्यूलुक गल्र्स कालेज, बांसवाडा
अजहर, पीएसपी पीजी कालेज, बांसवाडा
सुरेश चन्द्र, पीएसपी पीजी कालेज, बांसवाडा
अर्पिता सुथार, पीएसपी पीजी कालेज, बांसवाडा
कालिया पाटीदार, पीएसपी पीजी कालेज, बांसवाडा
धर्मेन्द्र भाटिया, पीएसपी पीजी कालेज, बांसवाडा
उदयपाल सुथार,  एम.एल सुखाडिया कालेज, उदयपुर
जगदीश सालवी, एम.एल सुखाडिया कालेज, उदयपुर
प्रभुलाल गमेती, एम.एल सुखाडिया कालेज, उदयपुर
प्रीति निमावत, एम.एल सुखाडिया कालेज, उदयपुर
प्रवीण बरण्डा, एम.एल सुखाडिया कालेज, उदयपुर
कीर्ति मेहता, पीएसपी पीजी कालेज, बांसवाडा
कामिनी कुमावत, राजकीय आर्टस कालेज, कोटा
अनुप्रिय राजावत, वनस्थली यूनिवर्सिटी
पूजा साहू, वनस्थली यूनिवर्सिटी
सुधीर छाबडी, राजस्थान स्कूल ऑफ आर्टस, जयपुर
हिम्मत गायरी, राजस्थान स्कूल ऑफ  आर्टस, जयपुर
हर्षित वैष्णव, राजस्थान स्कूल ऑफ आर्टस, जयपुर
महेन्द्र प्रजापत, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर
नीलम टिरगर, न्यूलुक गल्र्स पीजी कालेज, बांसवाडा
लीलावती सरगडा, न्यूलुक गल्र्स पीजी कालेज, बांसवाडा
ज्योति शर्मा, राजकीय कन्या महाविद्यालय, अजमेर
प्राची पंवार, राजकीय कन्या महाविद्यालय, अजमेर
आस्था कुमावत, राजकीय कन्या महाविद्यालय, अजमेर
नेहा कुमावत, राजकीय कन्या महाविद्यालय, अजमेर
प्रियंका शेखावत, राजकीय कन्या महाविद्यालय, अजमेर
आशा, राजकीय कन्या महाविद्यालय, अजमेर
पूजा राठौड़, राजकीय कन्या महाविद्यालय, अजमेर
मीनाक्षी, राजकीय कन्या महाविद्यालय, अजमेर
मोनिका सिंह, दयानंद कालेज, अजमेर
अर्जुन सिंह राजपूत, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर
मनीष कुमार सैनी, राजस्थान स्कूल ऑफ आर्टस, जयपुर
सन्नी कुमारी चौधरी, कनोडिया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर

मंगलवार, 20 मार्च 2018

अकादमी में कला शिक्षा के वर्तमान परिदृश्य पर सेमीनार 22 से

अकादमी में कला शिक्षा के वर्तमान परिदृश्य पर सेमीनार 22 से
मूमल नेटवर्क, जयपुर। राजस्थान ललित कला अकादमी में 22 से 24 मार्च तक वर्तमान परिदृश्य में कला शिक्षा विषय पर राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन होगा। सेमीनार में विभिन्न राज्यों के कला शिक्षाविद, कला इतिहासकार व संग्रहालय प्रबन्धक अपने विचार रखेंगे। सम्मेलन के संयोजक प्रो. भवानी शंकर शर्मा एवं सह संयोजक डॉ. कनुप्रिया राठौड़ है ।
अकादमी अध्यक्ष डॉ. अश्विन एम.दलवी ने जानकारी दी कि  भारतीय संग्रहालय, कोलकाता के पूर्व निदेशक प्रो.श्यामलकांति चक्रवर्ती,  कला और शिल्प कॉलेज, लखनऊ के पूर्व प्रिंसिपल प्रो. जयकृष्ण अग्रवाल, ललित कला संकाय, राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व डीन प्रो. सी.एस. मेहता, जे.एल. एन.टी. यू.
हैदराबाद के ललित कला संकाय की पूर्व प्रमुख प्रो. अंजनी रेड्डी, ललित कला
संकाय, बड़ौदा के पूर्व डीन प्रो.शैलेन्द्र सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ कलाकार डॉ. विद्या सागर उपाध्याय, महाराजा सवाई मानसिंह संग्रहालय जयपुर के निदेशक डॉ. युनूस खिमानी तथा डॉ. राजेश व्यास सेमीनार के मुख्य वक्ता होंगे ।
सम्मेलन में इन विषयों पर होगी चर्चा
- कला शिक्षा, उसके लक्ष्य एवं उद्देश्यों का अन्वेषण करना ।
-कला शिक्षा का ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य
-ललित कला और शिल्प के संदर्भ में कला शिक्षा
- स्कूल और स्नातक स्तर पर कला शिक्षा की भूमिका ।
-कला और डिजाईन के क्षेत्र में कला शिक्षा- भारतीय एवं वैश्विक परिप्रेक्ष्य नवाचार ।
- कला शिक्षा में खामियां ।
- प्रबन्धन एवं कला शिक्षा ।

शनिवार, 17 फ़रवरी 2018

राजस्थान ललित कला अकादमी आयोजित 59 वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी में स्टेट अवार्ड से सम्मानित आर्टिस्ट

राजस्थान ललित कला अकादमी आयोजित 59 वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी में स्टेट अवार्ड से सम्मानित आर्टिस्ट
रंजना जांगिड़ 
ब्यावर में 2 अप्रेल 1991 में जन्म लेने वाली रंजना जांगिड़ का वर्तमान निवास जोधपुर है। एम.ए. ड्राईंग एण्ड पेंटिंग की शिक्षा प्राप्त रंजना ने राष्टद्यीय व राज्य प्रदर्शनी के साथ कई आयोजनों में हिस्सा लिया है। कई परस्कारों से सममानित रंजना की कृतिया कई संग्राहकों के पास संग्रहित हैं।

वीर नारायण आर्य
10 सितम्बर 1967 के दिन औरबा में जन्में वीर नारायण आर्य का वर्तमान निवास जयपुर है। इन्होंने ड्राईंग एण्ड पेंटिंग में एम.ए. किया है।

अमित सोलंकी
12 अप्रेल 1986 को जन्में  उदयपुर के अमित सोलंकी स्वतन्त्र चित्रकार हैं। कई पुरस्कारों से सम्मानित सोलंकी की कृतिया राजकीय व निजी संग्रहालयों में संग्रहित हैं। इन्होंने ड्राईंग एण्ड पेंटिंग में स्नातक उपाधि प्राप्त की है।

शर्मिला राठौड़ 
उदयपुर की शर्मिला राठौड़ का जन्म  27 अक्टूबर 1975 में हुआ। शर्मिला ने राष्ट्रीय प्रदर्शनी के साथ कई प्रदर्शनियों में हिस्सा लिया है। कई राजकीय व निजी संग्रहालयों में इनकी कृतियां संग्रहित हैं। चित्रकार चतुर्भुज शर्मा आर्ट फाउण्डेशन द्वारा सम्मानित हैं।

शरद भारद्वाज 
उदयपुर के शरद भारद्वाज की देश विदेश के कई संग्रहालयों में कृतियां संग्रहित हैं। 25 अक्टूबर 1985 को जन्में शरद स्वतन्त्र चित्रकार हैं। कई पुरस्कारों से सम्मानित शरद ने अनेक कला शिविरों, आयोजनों, प्रदर्शनियों व कला कार्यशालाओं में उपस्थिति दर्ज करवाई है।

हिम्मत गायरी गूजर 
बीवीए की शिक्षा प्राप्त हिम्मत गायरी गूजर का जन्म उदयपुर में 22 मई 1996 को हुआ। छात्रकला प्रदर्शनी में सम्मान प्राप्त इस युवा कलाकार ने कई प्रदर्शनियों में हिस्सा लिया है।

डॉ. निकहत तसनीम काजी 
ड्राईंग एण्ड पेंटिंग ममें एम.ए व पीएचडी की शिक्षा प्राप्त डॉ. निकहत तसनीम काजी का जन्म 31 जुलाई 1962 में कोटा में हुआ। वर्तमान में जयपुर में निवास करने वाली डॉ. काजी की भागीदारी कई राष्ट्रीय व अन्र्तराष्टद्यीय कला प्रदर्शनियों में रही है।

राजेश कुमार 
उदयपुर के राजेश कुमार की राष्ट्रीय, राज्य व छात्रकला प्रदर्शनियों में भागीदारी रही है। विभिन्न राजकीय व निजी संस्थाओं द्वारा आयोजित कला प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत हुए हैं। ड्राईंग एण्ड पेंटिंग ममें एम.ए. की शिक्षा प्राप्त राजेश की कृतियां कई स्थानों पर संग्रहित हैं। इनका जन्म 3 मार्च 1987 में हुआ।



सुनील कुमार कुमावत
सीकर के सुनील कुमार कुमावत का जन्म 10 मार्च 1993 में श्रीमाधोपुर में हुआ। मूर्तिकला में एम.वी.ए तक की शिक्षा प्राप्त सुनील ने छात्रकला प्रदर्शनी सहित कई पुरस्कार प्राप्त किये हैं। अकादमी आयोजनों के साथ अन्य संस्थाओं के आयोजनों में भी अपनी कला का प्रदर्शन किया है।

नीरज शर्मा 
जयपुर के नीरज शर्मा ने मूर्तिकला में बी.वी.ए किया है। इनका जन्म 22 अक्टूबर 1991 में हुआ।

गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018

59वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन आज शाम 4 बजे


59वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन आज शाम 4 बजे
मूमल नेटवर्क, जयपुर। राजस्थान ललित कला अकादमी आयोजित 59वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन आज शाम 4 बजे होगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन कला व संस्कृति विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुबोध अग्रवाल करेंगे। समारोह की विशिष्ट अतिथी ह.च.मा.रीपा की महानिदेशक गुरजीत कौर हैं। अध्यक्षता अकादमी अध्यक्ष डॉ. अश्विन एम. दलवी करेंगे।
इस अवसर पर स्अेट अवार्ड के लिए चुने गए 10 कलाकारों को 25-25 हजार रुपए की नकद राशि व सम्मान पत्र से सम्मानित किया जाएगा। प्रदर्शनी 22 फरवरी तक चलेगी

शनिवार, 10 फ़रवरी 2018

दिवंगत कलाकारों की कृतियों से आबाद होगी अकादमी दीर्घा

दिवंगत कलाकारों की कृतियों से आबाद होगी अकादमी दीर्घा
प्रति माह अलग-अलग कलाकारों की कृतियां होगी प्रदर्शित
मूमल नेटवर्क, जयपुर। राजस्थान ललित कला अकादमी में अब प्रति माह सप्ताह भर की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी में हर महीने अलग-अलग दिवंगत कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित होंगी।
अकादमी अध्यक्ष डॉ. अश्विन एम. दलवी से हुई बातचीत में उन्होने मूमल को अकादमी द्वारा आयोजित किये जाने वाले नये कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए कहा कि, अकादमी में नियमित कला सेमीनार आयोजित होगे। दिवंगत कलाकारों की कृतियों का प्रदर्शन प्रति माह एक सप्ताह के लिए किया जाएगा। प्रदेश के दिवंगत कलाकारों को श्रृंदाजलि देते हुए वर्तमान में दिल्ली में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय कला मेले में भी उनकी कृतियों को प्रदर्शित किया गया है।
अपनी योजनाओं को साकार करने के लिए अकादमी द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। इन प्रदर्शनियों से जहां एक ओर अकादमी की दीर्घाएं आबाद होंगी वहीं अकादमी का संग्रह नियमित रूप से कला प्रेमी देख पाएंगे।

गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018

इन्टरनेशनल कला मेले में राजस्थान के ख्यातनाम कलाकारों की कृतियां

इन्टरनेशनल कला मेले में राजस्थान के ख्यातनाम कलाकारों की कृतियां
326 स्टॉल्स पर सजेंगी 800 कलाकारों की कृतियां
केन्द्रीय ललित कला अकादमी द्वारा पहली बार आयोजित हो रहा है मेला
मूमल नेटवर्क, जयपुर। 4 फरवरी से नई दिल्ली में केन्द्रीय ललित कला अकादमी आयोजित इन्टरनेशनल कला मेले में राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकारों की कृतियों का प्रदर्शन होगा। राजस्थान ललित कला अकादमी के स्टॉल में कलाप्रेमी ख्यातनाम व दिवंगत 6 कलाकारों की कृतियों को देख पाऐगे। इन 6 कलाकारों में पद्मश्री रामगोपाल विजयवर्गीय, कृपाल सिंह शेखावत, देवकीनन्दन शर्मा, भूरसिंह शेखावत, उषा रानी हूजा तथा ज्योति स्वरूप की कृतियां शामिल हैं। यह कृतियां अकादमी के संग्रह से प्रदर्शित की जाएंगी।
अकादमी अध्यक्ष डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि राज्य की कला को राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने में इन कलाकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है । यह प्रयास अकादमी की ओर से इन कलाकारों के प्रति श्रद्धाजंलि स्वरूप है ।  पहली बार आयोजित हो रहे इस मेले को 326 स्टॉल्स से सजाया गया है जिसमें देश विदेश के लगभग 800 कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित होंगी। मेले का उद्घाटन 4 फरवरी की शाम 5.30 बजे इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला संस्थान, नई दिल्ली में होगा। यह इन्टरनेशनल कला मेला 18 फरवरी तक चलेगा।

रविवार, 7 जनवरी 2018

जयपुर ऐसा नगर है जिस पर सर्वाधिक काव्यों की रचना हुई-देवर्षी कलानाथ शास्त्री

जयपुर ऐसा नगर जिस पर सर्वाधिक 
काव्यों की रचना हुई-देवर्षी कलानाथ शास्त्री
मूमल नेटवर्क, जयपुर। राजस्थान ललित कल अकादमी आयोजित पांच दिवसीय 20वेें कला मेले के चौथे दिन जयपुर की कला परंपरा और नगर नियोजन पर हुई चर्चा में प्रसिद्ध भाषाविद् देवर्षी कलानाथ शास्त्री और कला मर्मज्ञ विनोद जोशी से सिटी पैलेस के क्यूरेटर पंकज शर्मा ने विभिन्न सवालों के जरिए बातचीत की। चर्चा में जयपुर को लेकर जन मानस में व्याप्त कई मिथकों पर भी चर्चा हुई। एक सवाल के जवाब में कलानाथ शास्त्री ने आपातकाल के दौरान जयगढ़ से खजाना निकलने की बात को गलत बताया। उन्होंने कहा कि काशी के बाद जयपुर ऐसा नगर है जिस पर सर्वाधिक काव्यों की रचना हुई है। उन्होंने बताया कि सांगानेरी गेट का मूल नाम शिवपोल था। जयपुर ऐसा शहर था जिसके शासकों ने कला एवं संस्कृति के विभिन्न रूपों को संरक्षण दिया। यहां एक जमाने में हर कला का एक विभाग हुआ करता था। अरूण किम्मतकर द्वारा संचालित इस कला वार्ता में अकादमी के अध्यक्ष डॉ. अश्विन एम. दलवी ने दोनों अतिथियों का अभिनंदन किया।
दिन में 1 बजे मूर्तिकार लक्ष्मीकांत भारद्धाज ने क्ले मॉडलिंग का लाईव डेमोस्ट्रेशन दिया। वहीं शाम 5 बजे डॉ. कृष्णा महावर ने आर्ट परर्फोमेंस की प्रस्तुति देकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की रंगों संग उड़ान
सुबह 11 से 1 बजे तक ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें शहर के कई कॉलेज और यूनिवर्सिटीज के करीब 175 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। उनकी कल्पनाओं ने रंगों की संगत में कल्पनाओं की उड़ान भरी।
चौथे दिन के कला मेले का समापन ब्रज के रंग में रंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ।