59th annual exhibition लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
59th annual exhibition लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 18 फ़रवरी 2018

59वीं वार्षिक प्रदर्शनी में शामिल आर्टिस्ट

59वीं वार्षिक प्रदर्शनी में शामिल आर्टिस्ट
मूमल नेटवर्क, जयपुर। राजस्थान ललित कला अकादमी आयोजित 59वीं वार्षिक प्रदर्शनी के लिए कुल 85 आर्टिस्ट की 129 कृतियों को चुना गया। इनमें स्टेट अवार्ड के लिए चुने गए 10 आर्टिस्ट शामिल हैं। सभी कृतियों को तीन खण्डों में विभक्त किया गया है। इंस्टालेशन को मूर्तिशिल्प माना गया है। चुने गए 85 आर्टिस्ट्स की सूचि दी जा रही है।

चित्र, रेखांकन व ग्राफिक कलाकार
क्रमांक आर्टिस्ट का नाम कृतियों की संख्या
1. अनुप्रिया राजावत, वनस्थली 3
2. अमित राजवंशी, अजमेर  2
3. आरती बोहरा, जयपुर 2
4. अमित सोलंकी        3
5. अनुष्कस पाण्डया, भीलवाड़ा 1
6. डॉ. अचल अरविन्द, कोटा 2
7. अजीत कुमार, जयपुर 1
8. अजय मिक्षा, टोंक 1
9. अमिता सिंह        1
10. बजरंग गूर्जर, भीलवाड़ा 1
11. बनवारी लाल मीणा, दौसा 1
12. चनद्र प्रकाश जैन, जयपुर 1
13. दिनेश कुमार मेघवाल 1
14. दीपिका माली, उदयपुर 1
15. दीपाली शर्मा, जयपुर         1
16. गीतांजलि वर्मा, अजमेर 2
17. हिम्मत गायरी, उदयपुर 2
18. इति कच्छावा, उदयपुर 1
19. इरा टाक, जयपुर 1
20. ज्योतिका राठौड़, उदयपुर 2
21. जगदीश शर्मा, जयपुर 1
22. कुमुदिनी भरावा, भीलवाड़ा 3
23. डॉ. कृष्णा महावर, जयपुर 1
24. डॉ. करुणा, वनस्थली         2
25. किशनलाल खटीक        1
26. कैलाशचन्द पलिया, भीलवाड़ा 3
27. ललिता शर्मा, जयपुर        1
28. लक्षित सोनी, जोधपुर 1
29. महेश कुमार कुमावत, अजमेर 1
30. मीनाक्षी वर्मा, अजमेर 2
31. मनीष कुमावत, जयपुर 2
32. मनोज टेलर, वनस्थली 1
33. मनीषा राठौड़, जयपुर 2
34. मीना जैन, जयपुर 1
35. नीलिमा गुप्ता, जयपुर         1
36. निवेदिता पाठक, अजमेर 1
37. डॉ. निकहत तस्लीम काजी, जयपुर 2
38. नीलू कनवरिया, जयपुर 2
39. पारुल जोशी, जयपुर         1
40. प्रवेश आचार्य, भीलवाड़ा 2
41. प्रवीण कुमार सैनी, जयपुर 1
42. प्रेमचन्द, जयपुर 2
43. राहुल उषाहरा, दौसा         1
44. रंजना जांगिड़, जोधपुर 2
45. रवीन्द्र दाहिमा, उदयपुर 1
46. राजेश कूमार, उदयपुर 2
47. डॉ. रेणु शर्मा, जोधपुर 1
48. रवि ठाकुर, जयपुर 2
49. रविकांत तिवाड़ी 2
50. रीतेश कुमार शर्मा, बूंदी 2
51. रूपल प्रकाश, जयपुर         2
52. शिव कुमार सोनी, जयपुर 1
53. सुरेन्द्र कुमार गोयल, कोटा 1
54. सुमित त्रिवेदी, बांसवाड़ा 1
55. शरद भारद्वाज, उदयपुर 2
56. साक्षी किशोर, उदयपुर 3
57. श्रवण शर्मा, नागौर 1
58. डॉ. सुरेश चन्द्र प्रजापति, भीलवाड़ा 2
59. शर्मिला राठौड़, उदयपुर 2
60. स्वपनिल टाक, जयपुर 1
61. डॉ. सुरेशचन्द्र जांगिड़, जयपुर 1
62. संत कुमार डाबला, उदयपुर 1
63. शिखा कुमारी, जयपुर 1
64. शीतल चितलांगिया, जयपुर 1
65. सुमन वेदवाल, जयपुर 1
66. तुलसी खोखर, उदयपुर 2
67. तस्लीम तमाल, बांसवाड़ा 2
68. तरुण शर्मा, जयपुर 1
69. उमाकांत अमीणा, बूंदी 1
70. वीरांगना सोनी, उदयपुर 1
71. वीरनारायण आर्य, जयपुर 3
72. यशपाल बरण्डा, उदयपुर 1
73. यामिनी शर्मा         1
मूर्तियां
1. अंकित शर्मा, जयपुर        1
2. नीरज शर्मा, जयपुर        2
3. सुरेश प्रजापति, जयपुर 1
4. सुप्रिय शर्मा         1
5. शैलेश शर्मा, जयपुर         1
6. सुनील कुमार कुमावत, सीकर 3
7. योगेश पाण्डे         1
8. विकास शर्मा, जयपुर         2
9. विवेक सैनी, जयपुर         3
N.F.C.
1. ह्रदेश कुमार शर्मा, जयपुर 1
2. प्रिया राठौड़, अजमेर         1
3. डॉ. पिनक पानी नाथ, वनस्थली 2


शनिवार, 17 फ़रवरी 2018

राजस्थान ललित कला अकादमी आयोजित 59 वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी में स्टेट अवार्ड से सम्मानित आर्टिस्ट

राजस्थान ललित कला अकादमी आयोजित 59 वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी में स्टेट अवार्ड से सम्मानित आर्टिस्ट
रंजना जांगिड़ 
ब्यावर में 2 अप्रेल 1991 में जन्म लेने वाली रंजना जांगिड़ का वर्तमान निवास जोधपुर है। एम.ए. ड्राईंग एण्ड पेंटिंग की शिक्षा प्राप्त रंजना ने राष्टद्यीय व राज्य प्रदर्शनी के साथ कई आयोजनों में हिस्सा लिया है। कई परस्कारों से सममानित रंजना की कृतिया कई संग्राहकों के पास संग्रहित हैं।

वीर नारायण आर्य
10 सितम्बर 1967 के दिन औरबा में जन्में वीर नारायण आर्य का वर्तमान निवास जयपुर है। इन्होंने ड्राईंग एण्ड पेंटिंग में एम.ए. किया है।

अमित सोलंकी
12 अप्रेल 1986 को जन्में  उदयपुर के अमित सोलंकी स्वतन्त्र चित्रकार हैं। कई पुरस्कारों से सम्मानित सोलंकी की कृतिया राजकीय व निजी संग्रहालयों में संग्रहित हैं। इन्होंने ड्राईंग एण्ड पेंटिंग में स्नातक उपाधि प्राप्त की है।

शर्मिला राठौड़ 
उदयपुर की शर्मिला राठौड़ का जन्म  27 अक्टूबर 1975 में हुआ। शर्मिला ने राष्ट्रीय प्रदर्शनी के साथ कई प्रदर्शनियों में हिस्सा लिया है। कई राजकीय व निजी संग्रहालयों में इनकी कृतियां संग्रहित हैं। चित्रकार चतुर्भुज शर्मा आर्ट फाउण्डेशन द्वारा सम्मानित हैं।

शरद भारद्वाज 
उदयपुर के शरद भारद्वाज की देश विदेश के कई संग्रहालयों में कृतियां संग्रहित हैं। 25 अक्टूबर 1985 को जन्में शरद स्वतन्त्र चित्रकार हैं। कई पुरस्कारों से सम्मानित शरद ने अनेक कला शिविरों, आयोजनों, प्रदर्शनियों व कला कार्यशालाओं में उपस्थिति दर्ज करवाई है।

हिम्मत गायरी गूजर 
बीवीए की शिक्षा प्राप्त हिम्मत गायरी गूजर का जन्म उदयपुर में 22 मई 1996 को हुआ। छात्रकला प्रदर्शनी में सम्मान प्राप्त इस युवा कलाकार ने कई प्रदर्शनियों में हिस्सा लिया है।

डॉ. निकहत तसनीम काजी 
ड्राईंग एण्ड पेंटिंग ममें एम.ए व पीएचडी की शिक्षा प्राप्त डॉ. निकहत तसनीम काजी का जन्म 31 जुलाई 1962 में कोटा में हुआ। वर्तमान में जयपुर में निवास करने वाली डॉ. काजी की भागीदारी कई राष्ट्रीय व अन्र्तराष्टद्यीय कला प्रदर्शनियों में रही है।

राजेश कुमार 
उदयपुर के राजेश कुमार की राष्ट्रीय, राज्य व छात्रकला प्रदर्शनियों में भागीदारी रही है। विभिन्न राजकीय व निजी संस्थाओं द्वारा आयोजित कला प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत हुए हैं। ड्राईंग एण्ड पेंटिंग ममें एम.ए. की शिक्षा प्राप्त राजेश की कृतियां कई स्थानों पर संग्रहित हैं। इनका जन्म 3 मार्च 1987 में हुआ।



सुनील कुमार कुमावत
सीकर के सुनील कुमार कुमावत का जन्म 10 मार्च 1993 में श्रीमाधोपुर में हुआ। मूर्तिकला में एम.वी.ए तक की शिक्षा प्राप्त सुनील ने छात्रकला प्रदर्शनी सहित कई पुरस्कार प्राप्त किये हैं। अकादमी आयोजनों के साथ अन्य संस्थाओं के आयोजनों में भी अपनी कला का प्रदर्शन किया है।

नीरज शर्मा 
जयपुर के नीरज शर्मा ने मूर्तिकला में बी.वी.ए किया है। इनका जन्म 22 अक्टूबर 1991 में हुआ।

शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018

राजस्थान के दस कलाकारों को मिला स्टेट अवार्ड


 राजस्थान के दस कलाकारों को मिला स्टेट अवार्ड
वार्षिक कला प्रदर्शनी शुरु
मूमल नेटवर्क, जयपुर। कल शाम राजस्थान ललित कला अकादमी की वार्षिक प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर चुने गए दस कलाकारों को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
अकादमी में कल शाम मुख्य अतिथी कला संस्कृति  विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुबोध अग्रवाल अनुपस्थित रहे। समारोह का उद़घाटन विशिष्ट अतिथी ह.च.मा.रीपा की महानिदेशक गुरजीत कौर ने किया। अध्यक्षता अकादमी अध्यक्ष डॉ. अश्विन एम. दलवी ने की। इस अवसर पर स्टेट अवार्ड के लिए चुने गए 10 कलाकारों को 25-25 हजार रुपए की नकद राशि व सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।
वार्षिक कला प्रदर्शनी के लिए अकादमी को राज्य भर से 609 कलाकृतियां प्राप्त हुई थीं जिसमें से चुनी गई 125 कृतियों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी 22 फरवरी तक चलेगी।

इन्हें मिला अवार्ड
अमित सोलंकी, डॉ. निकहत तसनीम काजी, हिम्मत गायरी, वीर नारायण आर्य, शरद भारद्वाज, शर्मिला राठौड़, राजेश कुमार, रंजना जांगिड़, सुनील कुमार कुमावत और नीरज शर्मा।

गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018

59वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन आज शाम 4 बजे


59वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन आज शाम 4 बजे
मूमल नेटवर्क, जयपुर। राजस्थान ललित कला अकादमी आयोजित 59वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन आज शाम 4 बजे होगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन कला व संस्कृति विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुबोध अग्रवाल करेंगे। समारोह की विशिष्ट अतिथी ह.च.मा.रीपा की महानिदेशक गुरजीत कौर हैं। अध्यक्षता अकादमी अध्यक्ष डॉ. अश्विन एम. दलवी करेंगे।
इस अवसर पर स्अेट अवार्ड के लिए चुने गए 10 कलाकारों को 25-25 हजार रुपए की नकद राशि व सम्मान पत्र से सम्मानित किया जाएगा। प्रदर्शनी 22 फरवरी तक चलेगी

शुक्रवार, 11 अगस्त 2017

59वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी के लिए कलाकृतियां आमन्त्रित

59वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी के लिए कलाकृतियां आमन्त्रित

मूमल नेटवर्क, जयपुर। राजस्थान ललित कला अकादमी द्वारा 59वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी के लिए कलाकारों से कलाकृतियां आमन्त्रित की जा रही हैं। हमेशा कमी तरहा इस वर्ष भी प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए प्रवेश शुल्क 100 रुपए रखा गया है। अकादमी में कलाकृतियां जमा करवाने की अन्तिम तिथि 27 सितम्बर है।
सर्वश्रेष्ठ 10 कृतियों को 25-25 हजार रुपए की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। इन 10 पुरस्कारों में से 2 ग्राफिक ड्राईंग कृतियों को तथा 2 मूर्तिकला को दिए जाएंगे। नियम के अनुसार जो कलाकार पुरस्कार के लिए कृतियां नहीं दे सकते वे 'प्रतियोगिता के लिए नहीं' श्रेणी में प्रदर्शनी का हिस्सा बन सकते हैं। प्रत्येक कृतिकार को तीन कृतियां भेजना अनिवार्य है।