Memento लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Memento लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 29 अक्टूबर 2013

Jaipur Art Summit-13 का मोमेन्टो जारी

मूमल नेटवर्क, जयपुर। प्रोगेसिव आर्टिस्ट गु्रप के वरिष्ठ कलाकारों सहित जयपुर आर्ट समिट-13 की टीम कि सपनों का एक और दृश्य उस समय साकार हुआ जब समिट की टीम ने मोमेन्टों के रूप में दिए जाने मग्स को सबके लिए सुलभ किया। इन मग्स पर प्रदेश के उन जाने-माने कलाकारों की कृतियां सजाई गई हैं, जो अब हमारे बीच नहीं हैं। यह मोमेन्टो उनके प्रति समिट की ओर से सम्मान और श्रृद्धाजंलि भी है।
 प्रथम सात मग जारी
आज शाम समिट के कार्यालय में पूरी टीम ने प्रथम सात मग जारी किए। इनमें पदमश्री राम गोपाल विजयवर्गीय, कृपाल सिंह शेखावत, देवकी नंदन शर्मा, गौतम लाल जोशी, पी.एन. चोयल, ज्योति स्वरूप जी व मोहन शर्मा की कलाकृतियों से सजे मग्स शामिल हैं। भवानी शरण गुई,भूरसिंह जी व ज्योति स्वरूप जी की कृतियों से सजने वाले मग समय पर तैयार नहीं होने के कारण आज जारी नहीं हो सके।
लगभग 300 रुपए प्रति मग 
समिट सूत्रों के अनुसार अभी एक-एक कलाकार के 50-50 मग तैयार किए गए हैं। ऐसे में इनका लागत मूल्य अधिक आ रहा है। जो लगभग 300 रुपए प्रति मग है। भविष्य में इनकी मांग के अनुसार अधिक संख्या में मग तैयार कराने पर कुछ कम भी हो सकता है। इसी प्रकार इन मगों का पूरा सैट चाहने वाले कला प्रंमियों के लिए भी मूल्य में रियायत का प्रस्ताव रखा जा सकता है।
ऑनर की सहमति ली
इन संग्रहणीय मोमेन्टो पर प्रदर्शित वरिष्ठ कलाकारों की कृतियों का चयन समिट की टीम ने मिलकर किया है। इन्हें मग पर प्रिन्ट करने के लिए कलाकृतियों के ऑनर की सहमति ली गई है। इनकी प्रिन्ट्रिग का काम डिजिटल कला के क्षेत्र में सक्रिय मुकेश ज्वाला की देखरेख में हुआ है।
 श्री पी.एन. चोयल

 पदमश्री कृपाल सिंह शेखावत

श्री देवकी नंदन शर्मा

श्री ज्योति स्वरूप 

 पदमश्री राम गोपाल विजयवर्गीय

 श्री मोहन शर्मा 

श्री गौतम लाल जोशी

रविवार, 27 अक्टूबर 2013

Jaipur Art Summit-2013....Memento Mug

नायाब होगा जयपुर आर्ट समिट का मोमेन्टो मग
मूमल नेटवर्क, जयपुर। प्रोगेसिव आर्टिस्ट गु्रप के वरिष्ठ कलाकारों की कल्पना को आकार देने जा रहे जयपुर आर्ट समिट-2013 की यादों को कला पे्रमी बरसों तक संजो के रख सकें इसके लिए कलात्मक मोमेन्टो तैयार किए जा रहे हैं। इस क्रम में प्रदेश के जाने-माने वरिष्ठ कलाकारों की कलाकृतियों से सजे मग प्रतिभागियों के लिए उपलब्ध होंगे।
समिट के आयोजकों ने इसके लिए मग्स की काफी बड़ी रेंज तैयार करने का मानस बनाया है। यहां तक कि कला पे्रमी अपने पसंद के कलाकार की कृति वाला मोमेन्टो मग ले सकेंगे और उसे संजों के रख सकेंगे। सिरेमिक के इन मगों पर अभी तक पदमश्री राम गोपाल विजयवर्गीय, कृपाल सिंह शेखावत, द्वारका प्रसाद शर्मा, देवकी नंदन शर्मा, गौतम लाल जी, भवानी शरण गुई, पी.एन. चोयल, ज्योति स्वरूप जी महोन शर्मा व भूरसिंह जी की चुनिंदा कलाकृतियों को शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि यह मोमेन्टो मग्स के लिए कोई नॉमीनल प्राइज भी रखी जा सकती है।
चित्रों में प्रदर्शित मग्स फाइल फोटो से लिए गए है, जयपुर आर्ट समिट के मग्स इससे भिन्न हो सकते हैं।