Artist Amit Harit लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Artist Amit Harit लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 28 नवंबर 2018

अमित हरित को प्रयोगधर्मी चित्रों के लिए मिला सम्मान

अमित हरित को प्रयोगधर्मी चित्रों के लिए मिला सम्मान
मूमल नेटवर्क, नई दिल्ली।
जयपुर के युवा चित्रकार अमित हरित को प्रयोगधर्मी और रचनात्मक चित्रकार के रूप में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें  दिल्ली की श्रीआर्ट गैलरी के वार्षिक सम्मान समारोह में  26 नवम्बर को प्रदान किया गया।
श्रीआर्ट गैलरी जानकी देवी कालेज के सभागार में आयोजित समारोह में अमित हरित को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह के साथ 11 हजार रूपये की राशि भेंट की। गैलेरी के डाइरेक्टर जीतेन्द्र पदम जैन ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि वे पिछले 4-5 साल से अमित के कार्य को गहराई से देख रहे थे और उनके कार्य से प्रभावित होकर उन्होंने इस अवार्ड के लिए उनका नाम चुना।
इस अवसर पर दिल्ली के चित्रकार  दिल्ली की अंजुम खान को भी सम्मानित किया गया।

मंगलवार, 20 मार्च 2018

स्वपन के लिये प्रतीक्षा नहीं

स्वपन के लिये प्रतीक्षा नहीं
मूमल नेटवर्क, मुूबई।  जयपुर के युवा चित्रकार अमित हारित के चित्रों की आठवीं एकल कला प्रदर्शनी कॉन्ट वेट फॉर ड्रीम्स कल से जंहागीर आर्ट गैलेरी में सज गई है। प्रदर्शनी का उद्घाटन वरिष्ठ चित्रकार व लेखक अखिलेश ने किया ।
अमित के चित्रों के बारे में अखिलेश ने कहा कि अमित हारित एक ऐसे संजीदा चित्रकार हैं जिनकी रचनात्मकता का उभार उनके चित्रों में स्वप्नों के सफल होने की पूरी संभावना के साथ अभिव्यक्त होता है। वह एक सधे हुये कलाकार की तरह अपने स्वप्निल-संसार को मनचाहे आकारों और रंगों में चित्रित करने के प्रति सचेत दिखते हैं।
कहा जाता है कि स्वप्न प्राय: गहन निद्रा में दिखाई देते हैं जब व्यक्ति अपनी देह से बाहर की आत्म-यात्रा करते हुये भी वास्तविकता की प्रतीति करता है । अमित अपने इन चित्रों में उस अदृश्य को दृश्यमान तथा अनुपस्थित को उपस्थित करने में समर्थ लगते हैं जो उनके स्वप्न-संसार में दिखाई देता है।
अखिलेश ने कहा कि, अनेक लोग उस अवचेतन-अचेतन के अदृश्य और अनुपस्थित का आभ्यांतरीकरण करने हेतु प्रयत्नशील रहे हैं किन्तु वान गॉग की तरह बहुत कम लोग उसे अभिव्यक्त करने में सफल हो पाये हैं और मैं कहना चाहता हूँ कि वान गॉग और अमित के बीच इसके अतिरिक्त कोई स्पष्ट सम्बन्ध नहीं है कि वे दोनों ही चित्रकार हैं किन्तु वान गॉग जहाँ अपने स्वप्नों को चित्रित करते हैं वहीं अमित हारित अपना स्वप्न-संसार स्वयं रचते हैं।
यह प्रदर्शनी 25 मार्च तक चलेगी।