आर्ट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आर्ट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 29 जुलाई 2017

वस्त्र नगरी के सौरभ भट्ट बैंकॉक में बढ़ाएंगे भारत का मान

वस्त्र नगरी के सौरभ भट्ट बैंकॉक में बढ़ाएंगे भारत का मान

थाईलैंड में विश्व के युवा कलाकारों की चित्र प्रदर्शनी एवं सेमिनार 2 सितम्बर से
 मूमल नेटवर्क, भीलवाड़ा। प्रसिद्व युवा आर्टिस्ट सौरभ भट्ट का चयन थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित 7 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के लिए हुआ है। कला क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्टार पर प्रख्यात एसएमडी फाउण्डेशन तथा जंगल फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में बैंकॉक के इंडियन कल्चर सेण्टर  में 2 से 8  सितम्बर तक चलने वाली इस कला प्रदर्शनी में विश्व के सातों महाद्वीपों से 20 कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।

अलोक आर्ट गैलरी के निदेशक गोवेर्धन लाल भट्ट ने बताया कि राजस्थान से चयनित होने वाले सौरभ भट्ट एक मात्र कलाकार हैं जिन्हे इस प्रदर्शनी के लिए आमंत्रित किया गया है। सौरभ  वहां अपने चित्रों के प्रदर्शन के साथ सम-सामयिक आर्ट और इसकी सामजिक राष्ट्रीय उपयोगिता पर पत्र-वाचन भी करेंगे।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी सौरभ भट्ट स्थानीय स्तर से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व के कई देशों (नूज़ीलैण्ड, ब्राज़ील, ब्रिटेन, लन्दन, डेनमार्क, भूटान, श्रीलंका एवं  मालदीव्स)  में तकऱीबन 65 से ज्यादा आर्ट प्रदर्शनियों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं।  हाल ही में दिल्ली के प्रगति मैदान में उनके द्वारा 'व्यसन के दुष्परिणामों Ó पर बनाई बॉडी पेंटिंग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है।


शनिवार, 9 जुलाई 2016

पाकिस्तान के बिंदास न्यूड आर्टिस्ट


पाकिस्तान की गिनती अक्सर रूढ़िवादी देशों में की जाती है, जहां धर्म और नैतिकता आपकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता के बीच आ जाते हैं. लेकिन उसी पाकिस्तान में न्यूड तस्वीरों वाली आर्ट गैलरियां भी हैं.   
मोहम्मद अली पाकिस्तान में पेंटर हैं. अपनी एक न्यूड पेंटिंग दिखाते हुए वह कहते हैं कि पाकिस्तान में उनके काम को कभी भी सेंसर नहीं किया गया है. 27 साल के अली कराची की आर्ट गैलरी में ऐसे विषयों पर पेंटिंग बनाते हैं, जो आम तौर पर समाज में वर्जित हैं. राजनीति के अलावा सेक्स भी उनकी कला का एक विषय है. तो फिर उनकी पेंटिंग को ले कर कभी कोई हंगामा क्यों नहीं हुआ? वह बताते हैं, "यहां लोगों के पास पेट भरने के लिए खाना नहीं है और जो भूखा मर रहा है उसकी कला में कोई रुचि नहीं है."   
पाकिस्तान में ईशनिंदा और इज्जत के नाम पर खून-खराबा भी अनसुना नहीं है. ऐसे में अली जानते हैं कि उनका काम जोखिम भरा है, "मैंने कई बोल्ड और रिस्की चीजें बनाई हैं लेकिन में खुशकिस्मत हूं कि मुझे कभी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा." लेकिन अली अकेले कलाकार नहीं हैं. कराची कला के लिहाज से उभर रहा है. समीरा राजा कराची में कैनवस गैलरी चलाती हैं. यहां कई न्यूड पेंटिंग्स हैं और ऐसी भी जो समलैंगिकों को दर्शाती हैं. अपनी गैलरी के बारे में वह बताती हैं, "कला की दुनिया में ये चीजें वर्जित नहीं हैं. लेकिन मैं यह भी जानती हूं कि में इन्हें पब्लिक प्लैटफॉर्म पर नहीं डाल सकती क्योंकि इससे कलाकार की जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी."  
 
समीरा राजा मानती हैं कि उनके शोरूम में और पाकिस्तान के रईसों के घरों में ये पेंटिंग्स सुरक्षित हैं. वह बताती हैं कि पाकिस्तान में कला का बाजार बढ़ता जा रहा है. कराची यूनिवर्सिटी में कला के प्रोफेसर मुनवर अली सैयद भी इस बात से इत्तिफाक रखते हैं. वह बताते हैं कि यूनिवर्सिटी में सेल्फ सेंसरशिप पर भी ध्यान दिया जाता है, "हम यहां इस बात का ध्यान रखते हैं कि इंसानी जननांगों को ना दिखाएं. कुछ सीमाएं हैं." पर साथ ही वह यह भी मानते हैं कि जब किसी चीज पर रोक लगाई जाती है, तो उससे स्टूडेंट्स को नई दिशा भी मिल जाती है, जब आपको इस बात का अहसास होता है कि यहां सीमाएं हैं जिन्हें आप पार नहीं कर सकते, तब आप और भी ज्यादा कलात्मक हो जाते हैं."   
पाकिस्तान में अस्सी के दशक में जिया उल हक की तानाशाही के दौरान इस्लामी कट्टरपंथ को बढ़ावा मिला. लेकिन जिया उल हक के कत्ल के बाद नब्बे के दशक से कराची जैसे शहरों में बदलाव देखने को मिला. कभी जो छिप छिप के लोगों ने पेंटिंग बनानी शुरू की, आज गैलरी में प्रदर्शनियां लगा रहे हैं.    

साभार: आईबी/वीके (एएफपी) ईशा भाटिया

शनिवार, 26 अक्टूबर 2013

Jaipur Art Aummit-2013...Seminar Programme Overview

जयपुर आर्ट समिट-2013
सेमीनार
मूमल नेटवर्क, जयपुर। नवम्बर महीने में 7 से 11 तारीख तक होने वाले जयपुर आर्ट समिट-13 की तैयारियां अपने पूरे शवाब पर हैं। प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट ग्रुप की पहल पर राष्ट्रीय स्तर होने वाले इस आयोजन में 8 व 9 नवमबर को होने वाले सेमीनार में प्रदेश के कला प्रेमी पहली बार देश के चोटी के कला समीक्षकों और और कलाकारों से सीधे संवाद कर सकेंगे। सेमीनार में अब कई विदेशी कलाकारों और आर्ट लवर्स के पहुंचने की संभावना भी बनने लगी है। खासकर इजरायल से कुछ कलाकारों के आने की जानकारी है।
पहला दिन
समिट के दौरान कला जगत की अनेक जानकारियों से यह दो दिवसीय सेमीनार होटल क्र्लाक आमेर में प्रतिदिन प्रात: 11 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। प्रतिदिन दो चरणों में होने वाले आयोजन में पहले दिन 8 नवम्बर को प्रात: 11 बजे 'अंतरराष्ट्रीय कला और सांस्कृतिक संबंधों के नए मॉडल्स; दशा, दिशा और संभावनाएं' विषय पर अर्शफी भगत और जय कृष्ण अग्रवाल की वार्ताएं होंगी। इस सत्र की अध्यक्षता ख्यात कलाकार पदमश्री इला मेनन करेंगी। इसी दिन दोपहर 2.30 बजे होने वाले द्वितीय सत्र में 'कला और असका अवांछनीय क्षेत्र' विषय पर प्रयाग शुक्ल और मंगलेश डबराल की वार्ता होगी। इस सत्र की अध्यक्षता कलानाथ शास्त्री करेंगे।
दूसरा दिन
सेमीनार के दूसरे दिन 9 नवम्बर को प्रथम सत्र में विषय होगा 'समसामयिक दृश्य कलाकारों का वर्तमान और भविष्य'। इसके वक्ता होंगे अभय सरदेसाई और उमा नायर। पद्मभूषण चित्रकार जतिन दास इस सत्र की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद दोपहर के सत्र में डा. अल्का पांडे और जॉनी एम एल के पत्र वाचन होंगे। इस सत्र की अध्यक्षता के लिए आर.बी. भास्करन को आमंत्रित किया गया है।
बहुत कुछ होगा कुछ हट कर
यह सेमीनार अनेक कारणों से कला विद्यार्थियों के लिए जिज्ञासा का कारण बने हैं। इसमें भाग लेने के लिए देशभर से आर्ट लवर्स और स्टुडेन्ट की की क्वारीज का सिलसिला जारी है। कलाकारों के साथ ही कला जगत को समझने की जिज्ञासा रखने वाले सभी व्यक्तियों के लिए खुले सेमीनार का प्रमुख आकर्षण सेमीनार में प्रतिभागियों को दिए जाने वाला किट है।
बताया गया है कि इस किट में सेमीनार में पढ़े गए सभी पेपर्स को पुस्तक रूप में दिया जाएगा। इसी के साथ समिट के पांच दिवसीय समस्त कार्यक्रमों की समय और स्थान की सूची के साथ प्रतिभागियों को उन सभी में शामिल होने के लिए फ्री एन्ट्री की सुविधा दी जाएगी। यह कार्यक्रम होटल क्लार्क आमेर और जवाहर कला केंद्र में आयोजित होने हैं। यह भी जाहिर है कि सेमीनार के दोनों दिन प्रतिभागियों के लिए जलपान और दोपहर के भोजन की व्यवस्था होगी। सेमीनार में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस एक हजार रुपए रखी गई है।
अधिक जानकारी के लिए वेब साइट अभी तैयार की जा रह है। सेमीनार की गाइड लाइन के लिए समिट कार्यालय से जारी लेटर  प्रकाशित किया जा रह है। इससे भी अधिक कुछ जानना चाहते हों इसी ब्लॉग की पिछली पोस्टें देखें या फिलहाल हमें ई-मेल करें। moomalnews@gmail.com 

शुक्रवार, 28 सितंबर 2012

जयपुर में आर्ट व पेंटिंग शो

19 से 21 अक्टूबर तक

 जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में भीलवाड़ा (राजस्थान ) की आर्टो फिल आर्ट गैलेरी द्वारा आर्ट व पेंटिंग शो का आयोजन किया जा रहा है। 19 से 21 अक्टूबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय शो में पारम्परिक व आधुनिक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
संस्था की डायरेक्टर व चित्रकार वंदना दरक ने बताया कि इस शो में भीलवाड़ा के साथ उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, भोपाल, अहमदाबाद व रायपुर के कई जाने-माने आर्टिस्ट भाग लेंगे। जयपुर के बाद यह शो दिल्ली और फिर अहमदाबाद में भी आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार अभी शो की प्रविष्ठियां जारी हैं, कोई आर्टिस्ट इसमें भाग लेना चाहे तो उसे संस्था के फोन नम्बर: 9414011175 पर सम्पर्क करना चाहिए।