art student लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
art student लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 30 अगस्त 2017

ट्रैवेलिंग टू लर्न आर्टस एंड क्राफ्टस

ट्रैवेलिंग टू लर्न आर्टस एंड क्राफ्टस
कला विद्यार्थियों को विदेश जाने का अवसर
फ्रांसिसी शिल्पकारों से मिलेगी तकनीकी जानकारी
आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर

मूमल नेटवर्क, जयपुर।
भारत के कला विद्यार्थियों के लिए विदेश जाकर वहां की कला तकनीक सीखने का सुनहरा अवसर आया है। यह अवसर नेशनल कमीशन फॉर यूनेस्को द्वारा दिया जा रहा है।
भारतीय छात्रों को कलाऔर शिल्प का वैश्विक अनुभव प्रदान करने के लिए नेशनल कमीशन फॉर यूनेस्को तथा यूनेस्को द फ्रेंच के तत्वावधान में फाउंडेशन कल्चर एंड डायवसर्टिीज विदेश यात्रा का आयोजन कर रही है। यूनेस्को के एक अधिकारी ने को बताया कि कला और शिल्प का वैश्विक अनुभव प्रदान करने के लिए आयोजित की जाने वाली इस यात्रा का नाम  'ट्रैवेलिंग टू लर्न आर्टस एंड क्राफ्टस' है। इस यात्रा के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है। आवेदन सिर्फ भारतीय नागरिक ही कर सकते हैं ।
कला तकनीक के बारे में मिलेगी जानकारी
इस कार्यक्रम का उद्देश्य वंचित पृष्ठभूमि से आने वाले कला एवं शिल्प छात्रों को कला तकनीक से परीचित होने का अवसर देपा है। स्टडी टूर के इस कार्यक्रम के तहत उन छात्रों को फ्रेंच स्कॉलरशिप दी जाती है, जो अपने अध्ययन के अंतिम चरण में हैं। इस कार्यक्रम के तहत भारतीय विद्यार्थियों को फ्रांसिसी शिल्पकारों से कला तकनीक सीखने का मौका मिलेगा।
कलाकारों को प्रोफेशनल बनने में मदद
यह कार्यक्रम छात्रों को एक पेशेवर माहौल में काम करने में सक्षम बनाते हुए उन्हें अपना प्रोफेशनल कॅरियर शुरू करने में मदद करता है । इससे छात्रों को कई चीजों में मदद मिलती है, मसलन विदेशों में नए कौशल और सांस्कृतिक अनुभव हासिल करना, नए-नए उत्पादों की डिजाइन और उनकी रचना के बारे में जानकारी प्राप्त करना, पेशेवर संपर्क और संबंध विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय मेलों में भाग लेने और अपने काम को वहां पेश करने का ज्ञान इत्यिादि ।
केवल विद्यार्थी ही कर सकते हैं आवेदन
अधिकारी ने बताया कि इस यात्रा कार्यक्रम में किेवल विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं, वरिष्ठ कलाकार नहीं । इसके लिए आवेदकों के पास अनिवार्य रूप से आट्र्स एंड क्राफ्ट डिप्लोमा के समकक्ष कम से कम दो वर्ष का अध्ययन, आट्र्स एंड क्राफ्ट (कला और शिल्प) विद्यालय या संस्थान या विश्वविद्यालय में नामांकन होना चाहिये। इसके साथ आवेदक तिवद्यार्थी कोई छात्रवृत्ति या पुरस्कार विजेता होना चाहिए। आवेदक को फ्रांसिसी और अंग्रेजी भाषा बोलनी व समझनी आनी चाहिये। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर 2017 है । आवेदन सिर्फ  ईमेल के जरिए ही भेजा जा सकता है।

मंगलवार, 20 दिसंबर 2016

Rajasthan Lalit Kala Akademy 37वीं छात्रकला प्रदर्शनी 2016-17

37वीं छात्रकला प्रदर्शनी 2016-17
पुरस्कार
प्राप्त प्रविष्टियों में से निर्णायकों द्वारा चयनित 10 उत्कृष्ट कृतियों को अकादमी द्वारा पाँच-पाँच हजार रूपये के 10 पुरस्कार दिये जायेंगे।
अन्तिम तिथि
प्रवेश-पत्र तथा प्रविष्टियाँ भेजने की अन्तिम तिथि 18 जनवरी, 2017 होगी। वे उस दिन सांय 5.00 बजे तक स्वीकार की जायेंगी। इस अवधि के पश्चात् किसी भी कृति पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रवेश पत्र शिक्षण संस्था के विभागाध्यक्ष/प्राचार्य द्वारा अग्रेषित होना चाहिए।
पात्रता
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र/छात्राओं की आयु 15 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
उनका राजस्थान राज्य स्थित किसी शिक्षण संस्था का विद्यार्थी होना अनिवार्य है। छात्र कला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी अकादमी की वार्षिक प्रदर्शनी में भाग नहीं ले सकेंगे।
प्रतियोगिता सम्बन्धी नियम
1. प्रत्येक प्रतियोगी अधिक से अधिक तीन कृतियाँ भेज सकेगा।
2. प्रत्येक कृति छात्र/छात्रा की स्वनिर्मित कृति होनी चाहिए।
3. कलाकृतियाँ पहले किसी प्रदर्शनी में प्रदर्शित नहीं होनी चाहिए।
4. अकादमी एक निर्णायक समिति का गठन करेगी। समिति के सदस्य सभी प्राप्तकलाकृतियों का अवलोकन करके प्रदर्शनी हेतु स्वीकृत तथा पुरस्कृत करने हेतु दस उत्कृष्ट एवं पाँच सान्त्वना पुरस्कारों हेतु कृतियों का चयन करेंगे।
5. निर्णायक समिति का निर्णय अन्तिम माना जाएगा।
6. अकादमी द्वारा कृतियों की वापसी के लिए निर्धारित तिथि के एक महीने के भीतर यदि छात्र/छात्रा अपनी कृतियाँ वापस नहीं ले जायेंगे तो उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध में अकादमी का कोई उत्तरदायित्व नहीं होगा और न ही किसी क्षति के लिए वह क्षतिपूर्ति देने के लिए बाध्य होगी।
7. प्रदर्शनी के लिए स्वीकृत प्रत्येक कृति के प्रकाशन व प्रदर्शन का अधिकार अकादमी के पास पूर्णतया सुरक्षित रहेगा।
8. प्रत्येक छात्र/छात्रा कलाकार को निमंत्रण-पत्र के अतिरिक्त सूची-पत्र की एक प्रति निःशुल्क दी जाएगी।
9. फ्रेम किये हुए चित्र ही स्वीकार किये जायेंगे।
10. प्रदर्शनी हेतु छात्रों को कलाकृतियाँ भेजने और वापस मंगाने का खर्च स्वयं वहन करना होगा।
प्रवेश-पत्र
37वीं छात्रकला प्रदर्शनी 2016-17
सचिव,
राजस्थान ललित कला अकादमी
जे-15, झालाना संस्थानिक क्षेत्र, झालाना डूंगरी, जयपुर-302004
महोदय,
मैं, स्वनिर्मित निम्न कलाकृतियाँ उपरोक्त प्रदर्शनी/प्रतियोगिता में सम्मिलित करना चाहता/ चाहती हूँ।
मैं राजस्थान स्थित.............................................................................................................................................................
शिक्षा संस्थान में...................................................................................................कला का/की विद्यार्थी हूँ।
क्र.सं.
कृति का शीर्षक
माध्यम
मूल्य
नाम........................................................................................................................................................................................
निवास स्थान.......................................................................................................................................................................
ई-मेल...................................................................................................................................................................................
दूरभाष/मोबाइल..............................................................................जन्म तिथि...............................................................
छात्र/छात्रा द्वारा दिये गये उपरोक्त तथ्य सही हैं तथा प्रतियोगिता नियमों के अनुकूल हैं।
ह. विभागाध्यक्ष/प्राचार्य
दिनांक................................ मोहर
...............................................................................................................................................................................................
मोनोग्राम राजस्थान ललित कला अकादमी
37वीं छात्र कला प्रदर्शनी, 2016-17
कलाकृति न. रसीद दिनांक .................................
कलाकृति का शीर्षक
1.....................................................................
2.....................................................................
3.....................................................................
नाम व पता
...................................................................................................................................................................................................................................................................................
कलाकृति के पीछे एक लेबिल चिपका होना चाहिए जिस पर निम्न विवरण दिये जाने चाहिए।
.............................................................................................................................................................................
37वीं छात्र कला प्रतियोगिता, 2016-17
राजस्थान ललित कला अकादमी, जयपुर
कलाकार का नाम...............................................................................................................................................................
आयु.......................................................................................................................................................................................
शिक्षण संस्थान का नाम....................................................................................................................................................
कलाकृति का शीर्षक..........................................................................................................................................................
माध्यम...................................................................................................................................................................................
कलाकृति का मूल्य.............................................................................................................................................................
दिनांक हस्ताक्षर