स्कूल ऑफ फाइन आर्ट का दीक्षांत समारोह 29 को
मूमल नेटवर्क, राउरकेला। स्कूल ऑफ फाइन आर्ट का 40वां दीक्षांत समारोह 29 अप्रैल को मनाया जायेगा। कल्चरल अकादमी परिसर में आयोजित इस समारोह का उद्घाटन विशिष्ट चित्रकार व ललित कला अकादमी के सचिव मानस कुमार जेना करेंगे। इस समारोह में राउरकेला स्टील प्लांट के महाप्रबंधक (शहर सेवा) एनके सामंतराय मुख्य अतिथि तथा प्रभारी डीजीएम प्रदीप कुमार साहू बतौर सम्मानित अतिथि आमंत्रित हैं। समारोह में स्कूल स्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेता ब'चों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि,स्कूल ऑफ फाइन आर्ट, कल्चरल अकादमी तथा ओडिशा ललित कला अकादमी द्वारा संचालित है।
School of fine art Raurkela लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
School of fine art Raurkela लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गुरुवार, 26 अप्रैल 2018
सदस्यता लें
संदेश (Atom)


