Odisha Lalit Kala Academy लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Odisha Lalit Kala Academy लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 26 अप्रैल 2018

37वीं कला प्रदर्शनी 28 अप्रेल से

37वीं कला प्रदर्शनी 28 अप्रेल से
मूमल नेटवर्क, भुवनेश्वर। ओडिशा ललित कला अकादमी आयोजित 37वीं आल ओडिशा विजुअल आर्ट एग्जीबिशन का उद़घाटन 28 अप्रेल को किया जाएगा। इस अवसर पर कलाकारों के श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अवार्ड भी प्रदान किये जाएंगे।
प्रदर्शनी बुद्धा आर्ट  गैलेरी में लगाई जाएगी। अवार्ड सेरेमनी व प्रदर्शनी का उद्घाटन 28 अप्रेल की शाम साढे छ: बजे पर्यटन, ओडिशा भाषा, साहित्य व संस्कृति मंत्री अशोक चन्द्रा पण्डा मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद डॉ. प्रसन्ना कुमार पत्तासनी उपस्थित होंगे। इस अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में विधायक प्रियदर्शी मिश्रा, ओडिशा भाषा साहित्य व संस्कृति विभाग के कमिश्रर व सचिव मनोरंजन पानीग्रही तथा ओडिशा भाषा साहित्य व संस्कृति विभाग के डायरेक्टर बिजय कुमार नायक समारोह की शोीाा बढ़ाएंगे। यह समारोह ओडिशा ललित कला अकादमी के अध्यक्ष पद्मविभूषण से सम्मानित शिल्पगुरु डॉ रघुनाथ महापात्रा की उपस्थिति में सम्पन्न होगा।

स्कूल ऑफ फाइन आर्ट का दीक्षांत समारोह 29 को

स्कूल ऑफ  फाइन आर्ट का दीक्षांत समारोह 29 को
मूमल नेटवर्क, राउरकेला। स्कूल ऑफ फाइन आर्ट का 40वां दीक्षांत समारोह 29 अप्रैल को मनाया जायेगा। कल्चरल अकादमी परिसर में आयोजित इस समारोह का उद्घाटन विशिष्ट चित्रकार व ललित कला अकादमी के सचिव मानस कुमार जेना करेंगे। इस समारोह में राउरकेला स्टील प्लांट के महाप्रबंधक (शहर सेवा) एनके सामंतराय मुख्य अतिथि तथा प्रभारी डीजीएम प्रदीप कुमार साहू बतौर सम्मानित अतिथि आमंत्रित हैं।  समारोह में स्कूल स्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेता ब'चों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि,स्कूल ऑफ  फाइन आर्ट, कल्चरल अकादमी तथा ओडिशा ललित कला अकादमी द्वारा संचालित है।