Jaipur Kala Mahotsava लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Jaipur Kala Mahotsava लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 22 जनवरी 2018

कल शाम हुआ जयपुर कला महोत्सव का समापन

कल शाम हुआ जयपुर कला महोत्सव का समापन 
मूमल नेटवर्क, जयपुर। जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में चल रहे पांच दिवसीय जयपुर कला महोत्सव का कल शाम समापन हुआ। समापन अवसर पर पेंटिंग व फोटोग्राफी वर्कशाूप के श्रेष्ठ कृतियों के कलाकारों को पुरस्कार दिए गए। समापन से पहले वर्कशॉप में तैयार कृतियों को प्रदर्शित किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि लोकल बॉडीज के डायरेक्टर पवन अरोड़ा, फिक्की लेडीज आर्गेनाइजेशन की चयरपर्सन मीनल जैन व अन्य आमन्त्रित अतिथियों ने पुरस्कार वितरित किये। पेंटिंग वर्कशाप का प्रथम पुरस्कार रुपये 2100 सुभाष चन्द को, द्वितीय पुरस्कार रुपये 1100 उर्मिला यादव को तथा तृतीय पुरस्कार रुपये 500 सुनीता मीणा को प्रदान किया गया।

रविवार, 21 जनवरी 2018

जयपुर कला महोत्सव का समापन आज शाम 5 बजे

जयपुर कला महोत्सव का समापन आज शाम 5 बजे
वर्कशॉप में तैयार कृतियों का प्रदर्शन शाम 4 बजे
मूमल नेटवर्क, जयपुर। जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में चल रहे पांच दिवसीय जयपुर कला महोत्सव का आज समापन होगा। 17 जनवरी से चल रही इस प्रदर्शनी में कला चर्चा, आर्ट वर्कशॉप, फोटोग्राफी वर्कशाम के साथ कला की कई विधाओं का प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागियों के रूप में राजस्थान से अधिक प्रदेश के बाहर के कलाकारों की युचि मुखर हुई।
कलात्मक प्रस्तुतियों के बीच में कल कला चर्चा के दौरान कुमारस्वामी के प्रसिद्ध कथन नेशन्स आर क्रिएटेड बाय पोएट्स एण्ड आर्टिस्ट्स, नॉट बाय मर्चेन्ट्स एण्ड पोलिटीशियन्स पर विद्वानों ने चर्चा की। इस चर्चा में प्रो. शिवानी गेलेरा, डॉ. विभूति पाण्डे, कविता चौधरी, डॉ. पूजा जैन, प्रसन्नता कुमार बसु एवं सुकुमार वर्मा ने हिस्सा लिया।
कल शाम आयोजित की गई सांस्कृतिक संध्या में आईआईसीडी के विद्यार्थियों ने कठपुतली खेल की प्रस्तुति दी।
महोत्सव के संयोजक राजेन्द्र सिंह नररूका ने बतायाकि आज शाम 5 बजे समापन अवसर पर प्रतिभागियों एवं चयनित कलाकृतियों के कृतिकारों को पुरस्कृत किया जाएगा। इससे पहले वर्कशॉप में कलाकारों द्वारा तैयार की गई कृतियों का शाम 4 बजे से प्रदर्शन किया जाएगा।




शुक्रवार, 19 जनवरी 2018

प्रकृति करती है आर्किटेक्चर को प्रभावित- प्रो. राठौड़



प्रकृति करती है आर्किटेक्चर को प्रभावित- प्रो. राठौड़
मूमल नेटवर्क, जयपुर। जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में चल रहे पांच दिवसीय जयपुर कला महोत्सव के तीसरे दिन हुई कला चर्चा में प्रो. एन.एस. राठौड़ ने अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रकृति ही आर्किटेक्चर को प्रभावित करती है। रिफलेक्शन ऑफ नेचर ड्राइंग इन आर्ट एण्ड डिजाइन विषय पर हुई चर्चा में प्रो. राठौड़ के साथ पम्पा पंवार और प्रो. शिखा सिंह ने भी अपना-अपना मत रखा। आज की कला चर्चा में कुमारस्वामी के प्रसिद्ध कथन नेशन्स आर क्रिएटेड बाय पोएट्स एण्ड आर्टिस्ट्स, नॉट बाय मर्चेन्ट्स एण्ड पोलिटीशियन्स पर चर्चा का दौर चलेगा।

समारोह में आर्ट टयून कोलकता के सौजन्य से अनिन्दा अधिकारी के संयोजन में चल रही दो दिवसीय फोटोग्राफी वर्कशॉप का समापन होगा। इसके साथ पेंटिंग वर्कशॉप में कला विद्यार्थी अपनी कृतियों को फाइनल टच दे रहे हैं। कल शाम जयपुर कला महोत्सव का समापन होगा।

जयपुर कला महोत्सव की पेंटिंग कॉम्पीटीशन में विशेष बच्चे बने प्रतिभागी

जयपुर कला महोत्सव की पेंटिंग कॉम्पीटीशन में 
विशेष बच्चे बने प्रतिभागी
मूमल नेटवर्क, जयपुर। जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में चल रहे जयपुर कला महोत्सव में आयोजित पेंटिंग कॉम्पीटीशन में जहां हर उम्र के कलाकार ने भाग लिया वहीं विशेष बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई।
शहर में एक के बाद एक चल रहे कला आयोजनों के चलते महोत्सव दर्शकों की भीड़ नहीं जुटा पा रहा है लेकिन प्रदेश के कलाकारों को देश भर के कलाकारों से मिलने का अवसर जरूर मिल रहा है।
आर्ट टयून कोलकता के सौजन्य से अनिन्दा अधिकारी के संयोजन में आज फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन हुआ। कला चर्चा के सेशन में कल जहां कला शिक्षा पर चर्चा की गई वहीं आज शाम साढे चार बजे रिफलेक्शन ऑफ नेचर ड्राइंग इन आर्ट एण्ड डिजाइन विषय पर बातचीत की जाएगी।
शाम की सुर संध्या में सुरों की स्वर लहरियां इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्राफ्ट एण्ड उिजाईन के सहयोग से बिखरेंगी।
पांच दिवसीय कला मेले का समापन परसों 21 जनवरी को होगा।




बुधवार, 17 जनवरी 2018

कला महोत्सव में दिखे भारत के रंग

कला महोत्सव में दिखे भारत के रंग
जयपुर कला महोत्सव की हुई शुरुआत

मूमल नेटवर्क, जयपुर। कल शाम जयपुर कला महोत्सव के उद्घाटन के साथ ही भारत के कला रंगों की छटा बिखर पड़ी। उद्घाटन विशिष्ट अतिथि मूर्तिकार हिम्मतशाह के साथ कला संयोजक राजेन्द्र सिंह नरुका व उपस्थित मेहमानों ने किया। महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आमन्त्रित केबिनेट मंत्री किरण महेश्वरी उपस्थित नहीं हो सकीं।महोत्सव में कला के विभिन्न रंगों के रूप में टैक्सटाइल, फोटोग्राफी, पेपरमेशी, ज्यूलरी, मैटल क्राफ्ट, आर्किटेक्चर, वुड क्राफ्ट व इंस्टालेशन कलाप्रेमियों को लुभाने के लिए तैयार हैं।
लगभग एक सौ स्टॉल्स में जयपुर व प्रदेश के साथ देश भर के आर्टिस्ट्स की कृतियां सजी हुई हैं। महोत्सव के दूसरे दिन आज दिन में एक बजे पेंटिंग वर्कशॉप की शुरुआत की जाएगी। चार बजे कला चर्चा के दौर में रिफलेक्शन ऑफ नेचर ड्राइंग इन आर्ट एण्ड डिजाइन विषय पर बातचीत की जाएगी। आज का समापन शाम सवा छ: बजे पं. भार्गव मिस्त्री के सरोद वादन से होगा।


मंगलवार, 16 जनवरी 2018

जयपुर कला महोत्सव आज से

जयपुर कला महोत्सव आज से
मूमल नेटवर्क, जयपुर। जयपुर कला महोत्सव आज से जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में शुरु होने जा रहा है। आर्ट डिजाइन व क्राफ्ट का यह पांच दिवसीय मेला 21 जनवरी तक चलेगा।
आयोजक संस्था के चैयरमेन व मेला संयोजक राजेन्द्र सिंह नरूका ने जानकारी दी कि मेले का विधिवत उद्घाटन आज शाम 5 बजे होगा। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेट मिनिस्टर किरण माहेश्वरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ट शिल्पी हिम्मत शाह मेले की शुरुआत करेंगे।
नरूका ने बताया कि मेले में एक सौ स्टॉल्स पर आर्टिस्ट्स की कला प्रदर्शित की गई है। इस वर्ष जयपुर के कला प्रेमी इस महोत्सव में प्रदेश के बाहर के आर्टिस्ट्स का आर्ट अधिक संख्या में देख पायेंगे।

शनिवार, 30 दिसंबर 2017

जयपुर कला महोत्सव में कला शिक्षा के साथ अन्य विषयों पर भी होगी चर्चा

जयपुर कला महोत्सव में कला शिक्षा के साथ 
अन्य विषयों पर भी होगी चर्चा
मूमल नेटवर्क, जयपुर। जयपुर कला महोत्सव में आयोजकों द्वारा कला चर्चा की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसमें मुख्य तौर पर विद्वानों द्वारा कला शिक्षा पर चर्चा की जाएगी। इसी के साथ कला से जुड़े अन्य गम्भीर विषयों को भी चर्चा में शामिल किया गया है।
कला चर्चाओं के बारे में महोत्सव के संयोजक राजेन्द्र सिंह नरूका ने जानकारी दी कि, 18 से 20 जनवरी तक प्रतिदिन शाम साढे चार बजे से छ: बजे तक डूगरपुर हट में कला चर्चाएं होगी।
पहली कला चर्चा 18 जनवरी को 'एजूकेशन इन इण्डिया एण्ड अपॉच्र्यूनिटी' विषय पर होगी। इस चर्चा में प्रो. सुब्रतो मण्डल, प्रो. हरशिव शर्मा, डॉ. चमन शर्मा, तीर्थकर विश्वास और प्रो. भादेर सिंह हिस्सा लेंगे।
19 जनवरी को होने वाली दूसरी चर्चा में प्रो. एन.एस. राठौर, डॉ. तूलिका गुप्ता, प्रो. अनन्त दादा ओझकर, प्रो. शिखा सिंह आघेर और प्रोॅ पंपा पंवार हिस्सा लेंगे। इस चर्चा का विषय 'रिफ्लेक्शन ऑफ नैचर ड्राईंग इन आर्ट एण्ड डिजाईन' होगा।
तीसरी और समारोह की अन्तिम चर्चा 20 जनवरी को होगी। चर्चा का विषय 'नेशंस आर क्रिएटेड बाय पोएट्स एण्ड आर्टिस्ट नॉट बाय मर्चेन्ट्स एण्ड पॉलिटिशियंस' है। इस चर्चा में प्रो. शिवानी गेलरा, प्रशांतो कुमार घोष, डॉ. भभूती पाण्डे, कविता चौधरी और पूजा जैन हिस्सा लेंगे।

रविवार, 24 दिसंबर 2017

जयपुर कला महोत्सव 17 जनवरी से

जयपुर कला महोत्सव 17 जनवरी से
मूमल नेटवर्क, जयपुर। कला आयोजनों से रंगे इस वर्ष यानि 2017 का सिलसिला अगले वर्ष भी जारी रहने वाला है। नए साल की शुरुआत जहां राजस्थान ललित कला अकादमी के वार्षिक आयोजन कला मेले से होगी वहीं कला मेले की समाप्ति के साथ ही जयपुर कला महोत्सव के दूसरे एडीशन के रंग बिखरने शुरु हो जाएंगे।
प्रतिभा एजूकेशनल डवलपमेंट रिसर्च सोसायटी का कला आयोजन जयपुर कला महोत्सव 2018 की 17 जनवरी से आरम्भ होकर 21 जनवरी तक चलेगा। संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि इस वर्ष के महोत्सव में कई देशों के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। विभिन्न विश्वविद्यालयों के लगभग तीस छात्र-छात्राएं मेला परिसर को आकर्षक इंस्टॉलेशन से सजाएंगे। पोट्रेट हट में कोई भी अपना और अपने प्रियजन का पोट्रेट बनवा सकेगा।
कला चौपाल के अन्र्तगत कला चर्चा व डिस्कशन का माहौल रहेगा। लाईव डेमोस्ट्रेशन व आर्ट कॉम्पीटीशन भी होगा। आर्ट कॉम्पीटीशन में भाग लेने वाले कलाकारों व कला विद्यार्थियों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। आर्ट कॉम्पीटीशन दिवयांग बच्चों व स्कूली बच्चों के मध्य भी अलग-अलग सेशन में करवाया जाएगा। इसके साथ ही सजी हुई स्टॉल्स में से किसी एक सर्वश्रेघ्ठ स्टॉल को बेस्ट स्टॉल के अवार्ड से नवाजा जाएगा। नरूका ने बताया कि कलाकारों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से स्टॉल पर सजी पांच सर्वश्रेष्ठ कृतियों को संस्थान द्वारा खरीदा जाएगा।
यह कलाकार देंगे लाईव डेमोस्ट्रेशन
आयोजकों ने बताया कि, महोत्सव के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार लाईव डेमोस्ट्रेशन देंगे। इन कलाकारों में प्रमुख हैं प्रो. सुमित सेन, तीर्थकंर बिस्वास, डॉ. भादेर सिंह, डॉ. चमन शर्मा, डॉ भाभूति पाण्डया, निर्मल कुमार व सान्तनु दास इत्यादि।