ICA Gallery लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ICA Gallery लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 28 नवंबर 2018

आज शाम 5 बजे से होगा प्रभाकर कोल्टे की कला का प्रदर्शन

आज शाम 5 बजे से होगा प्रभाकर कोल्टे की कला का प्रदर्शन
मूमल नेटवर्क, जयपुर। मुंबई के विख्यात चित्रकार प्रभाकर कोल्टे की कला का प्रदर्शन आज शाम 5 बजे से आईसीए गैलरी में होगा। एक महीने तक चलने वाले इस प्रदर्शन को कोलकाता के चित्रकार अभिजीत दत्ता क्यूरेट करेंगे।
आधुनिक अमूर्त-कला की पहली पीढ़ी के कलाकार एस.एच. रजा, गायतोण्डे, रामकुमार सिंह, पीएन चोयल के बाद अग्रणी नामों में से एक प्रभाकर कोल्टे का जयपुर में यह पहला शो है। इससे पहले उन्होंने 2013 में आयोजित जयपुर आर्ट समिट के प्रथम संस्करण में  अपनी कला का प्रदर्शन किया था।
गैलरी के डायरेक्टर अभिनव बंसल ने बताया कि 72 वर्षीय प्रभाकर कोल्टे की सत्तर के दशक से लेकर अब तक बनाई गई लगभग 60 पेंटिंग्स प्रदर्शित की जाएंगी। इनमें अस्सी और नब्बे के दशक में उनके बनाए पोट्र्रेट भी देखने योग्य होंगे। प्रभाकर एक अच्छे फोटोग्राफर भी हैं एग्जीबिशन में उनके खींचे गए 45 फोटोग्राफ्स भी प्रदर्शित किए जाएंगे। उद्घाटन के अवसर पर ही गैलरी द्वारा उनके कलात्मक सफर पर प्रकाशित पुस्तक का भी विमोचन किया जाएगा।
30 नवंबर को कोलते शहर के कलाकारों और कला प्रेमियों से भी रूबरू होंगे। इस मौके पर गैलरी में शाम 4 बजे से उन पर टॉक शो आयोजित किया जाएगा। इस दौरान वे कला प्रेमियों और आर्ट स्टूडेंट्स के लिए अपनी कला का लाइव डेमोस्ट्रेशन भी देंगे।

शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018

द ग्लिम्पसेस ऑफ गुरुकुल

द ग्लिम्पसेस ऑफ गुरुकुल
मूमल नेटवर्क, जयपुर। आईसीए गैलेरी में प्रसिद्ध चित्रकार संजय एन. राउत की एकल प्रदर्शनी शुरु होने जा रही है। कल शनीवार 20 अक्टूबर की शाम 5 बजे आरम्भ होने वाली प्रदर्शनी का समापन 25 अक्टूबर को होगा। राउत को ब्रह्मचारी जीवन व गुरुकुल की जीवन शैली पर पेंटिंग्स रचना पसंद है। संभवत बाल ब्रह्मचारियों के क्रियाकलापों पर आधारित पेंटिंग्स उनकी पहचान बन गई है। इस प्रदर्शनी में भी संजय की गुरुकुल गतिविधियों पर आधारित रियलिस्टक स्टाइल की पेंटिंग्स प्रदर्शित की जाएंगी।

सोमवार, 25 सितंबर 2017

परिवार को ढालते हैं अपनी कृतियों में आर्टिस्ट दास

परिवार को ढालते हैं अपनी कृतियों में आर्टिस्ट दास
मूमल नेटवर्क, जयपुर। आर्टिस्ट एच. आर. दास की पेंटिंग्स व स्कलपचर्स से सजी सोलो एग्जीबिशन कल आईसीए गैलेरी में शुरू हुई। एक माह तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथी सुधीर कासलीवाल ने किया।

आर्टिस्ट ने अपनी कृतियों के बारे में बताते हुए कहा हकि विवाह से पहले मैं अकेवल बैलों को चित्रित करता था। अब विवाह पश्चात मैनें अपनी कृतियों में गाय व बछड़े को शामिल करके परिवार की संज्ञा को पूर्ण किया है। दास की इस प्रदर्शनी में 25 पेंटिंग्स व कुछ स्कलपचर्स सजाए गए हैं। दास की बनाई कृतियों में रंगों का समायोजन उनके रूपाकारों को प्रभावशाली बनाता है।

सोमवार, 31 जुलाई 2017

आज से जयपुर में 'करेक्टर ऑफ इम्प्रेशन' के रंग

आज से जयपुर में 'करेक्टर ऑफ इम्प्रेशन' के रंग

मूमल नेटवर्क, जयपुर। आईसीए गैलेरी की युनिट जयपुर आर्ट सेन्टर में जयपुर, मुबई, दिल्ली व पूणे के 14 आर्टिस्ट अपनी कला के रंग दिखाएंगे। 'करेक्टर ऑफ इम्प्रेशन'  नाम की इस 6 दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन आज शाम साढे पांच बजे होगा। इसमें मूर्त व अमूर्त शैली की 45 कृतियां रंग बिखेरेंगी। हेमराना द्वारा क्यूरेट की जा रही इस प्रदर्शनी का समापन 5 अगस्त को होगा।
प्रदर्शनी में शामिल आर्टिस्ट
प्रदर्शनी में 16 आर्टिस्ट्स अपनी कला को प्रदर्शित कर रहे हैं जिनमें से 9 आर्टिस्ट दिल्ली के 2-2 आर्टिस्ट मुबई व जयपुर के तथा एक आर्टिस्ट पूना के हैं। दिल्ली के आर्टिस्ट कमल देवनाथ, नन्दिता रिचे, राजीव विज, सुधा आर.समा, स्वागितिका मोहन्ती, स्मिता जैन, इरफान खान, शिनइ शर्मा तथा स्नेहप्रीत कौर, मुबई के दो आर्टिस्ट नीना सेठिया एवं शीनू दुभाषी, जयपुर के आर्टिस्ट सुरेश चन्द जांगिड़ व तरुण शर्मा तथा पूना की वैशाली राजापुरकर इस प्रदर्शनी में अनी कला के रंग भरेंगे।