Chandigarh Lalit Kala Academy लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Chandigarh Lalit Kala Academy लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 12 नवंबर 2018

ओपन हैण्ड आर्ट स्टूडियो स्कॉलरशिप के लिए आवेदन आमन्त्रित

ओपन हैण्ड आर्ट स्टूडियो स्कॉलरशिप के लिए आवेदन आमन्त्रित
देश-विदेश के युवा कलाकारों के लिए योजना
मूमल नेटवर्क, चण्डीगढ़। चण्डीगढ़ ललित कला अकादमी द्वारा ट्राई सिटी के युवा कलाकारों के साथ भारत व विदेश के युवा कलाकारों को ओपन हैण्ड आर्ट स्टूडियो स्कॉलरशिप के लिए आमन्त्रित किया गया है।
इस योजना के तहत चुने गए कलाकारों को 15, 30 व 60 दिन के लिए स्टूडियो आवंटित किया जाएगा। आवेदन के लिए तीन स्लॉट रखे गए हैं। पहले स्लॉट की अवधि 1 दिसम्बर 2018 से 31 जनवरी 2019 रखी गई है जिसके लिए आवेदन की अन्तिम तिथि 15 नवम्बर 2018 है। दूसरे स्लॉट की अवधि 1 फरवरी से 30 मार्च 2019 है। इसके लिए आवेदन की अन्तिम तिथि 15 जनवरी 2019 है।  तीसरे स्लॉट की अवधि 1 मार्च से 30 मई 2019 तय की गई है जिसके लिए आवेदन 15 फरवरी 2019 तक स्वीकार किए जाएंगे।
इस योजना में 20 वर्ष से 35 वर्ष आयु तक के फ्रीलांस, वर्किंग व छात्र कलाकार आवेदन कर सकते हैं। अािदमी ने उपलब्ध सीटों में से 70 प्रतिशत ट्राई सिटी के कलाकारों के लिए आरक्षित रखी है जबकि शेष 30 प्रतिशत शेष भारत व विदेशी कलाकारों के लिए उपलब्ध रहेंगी। आवेदन का प्रारूप अकादमी की वेबसाईट  www.lalitkalachandigarh.com/ पर उपलब्ध है।

गुरुवार, 19 जुलाई 2018

सोहन कादरी फैलोशिप आवेदन की अन्तिम तिथि 14 अगस्त

सोहन कादरी फैलोशिप आवेदन की अन्तिम तिथि 14 अगस्त 
मूमल नेटवर्क, चण्डीगढ़। चंडीगढ़ ललित कला अकादमी ने साल 2018-19 के लिए सोहन कादरी फैलोशिप के लिए कलाकारों से आवेदन आमन्त्रित किए हैं।  इस फैलोशिप के लिए केवल चण्डीगढ़ के प्रोफेशनल, बंडिंग व एमेच्योर आर्टिस्ट आवेदन कर सकते हैं। स्वीकृत आवेदन को एक वर्ष के लिए एक लाख रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। आवेदन स्वीकार करने की अन्तिम तिथि 14 अगस्त है। सितम्बर में फैलोशिप के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।
अकादमी चेयरमैन भीम मल्होत्रा ने बताया कि, आवेदन करने वाले आर्टिस्ट आर्ट की विभिन्न विधाओं से जुड़े हो सकते हैं। जिसमेें ड्रॉइंग, ग्राफिक्स, प्रिंट मेकिंग, इंस्टॉलेशन, मल्टी मीडिया, पेंटिंग, फोटोग्राफी और स्कल्प्चर शामिल हैं। आवेदकों की आयु 25 से 45 वर्ष तक की होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि, इस फैलोशिप का उद्देश्य आर्टिस्ट को ऐसा प्लेटफॉर्म देना है जिससे वह अपना टैलेंट निखार कर सबके सामने ला सके। एल्लेखनीय है कि गत 8 वर्षों से अकादमी आर्टिस्ट सोहन कादरी के नाम पर यह फैलोशिप देा रही है। फैलोशिप कें लिए आर्टिस्ट कादरी की बेटी पूर्वी कादरी पूरा सहयोग करती हैं।
ऐसे करें आवेदन
फैलोशिप के फॉर्म ललित कला अकादमी चंडीगढ़ की वेबसाइट से www.lalitkalachandigarh.com  से डाउनलोड किए जा सकते हैं या फिर सेक्टर-34 की स्टेट लाइब्रेरी में अकादमी के ऑफिस से फॉर्म लिए जा सकते हैं और यहीं जमा भी करवा सकते हैं। आर्टिस्ट 14 अगस्त तक  सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।। इसके लिए आर्ट वर्क को एंट्री के रूप में भेजना होगा। इसके बाद बेस्ट आर्ट वर्क को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। जूरी एक बेस्ट वर्क को चुनेगी। यानि एक आर्टिस्ट को फैलोशिप के रूप में एक लाख रुपए की राशि एक साल के लिए दी जाएगी।

बुधवार, 11 जुलाई 2018

आर्ट टीचर्स की पहली आर्ट एग्जिबीशन शुरू

आर्ट टीचर्स की पहली आर्ट एग्जिबीशन शुरू 
मूमल नेटवर्क, चंडीगढ़। चण्डीगझ़ ललित कला अकादमी आयोजित पहली आर्ट टीचर एग्जिबीशन कल से शुरु हुई। प्रदर्शनी का उद्घाटन चीफ गेस्ट के रूप में आमन्त्रित होम सेक्रेटरी अरुण कुमार गुप्ता और गेस्ट ऑफ ऑनर टूरिज्म डायरेक्टर जितेंद्र यादव  ने किया। बेहतरीन कलाकृतियों के रूप में में तीन टीचर्स के कार्य को 25000 रुपये से एवं मेरिट सर्टिफिकेट के साथ पांच आर्ट टीचर्स को 5-5 हजार की राशि से सम्मानित किया गया।
पहली बार आयोजित हो रही आट्र टीचर्स एग्जीबिशन में 64 कृतियों को प्रदर्शित किया गया है। बेहतरीन कृतियों के लिए तीन आर्ट टीचर्स संजीव कुमार, भारती शर्मा और तुलसी राम प्रजापति को 25-25 हजार रुपए की राशि से सम्मानित किया गया। इन के साथ पांच मेरिट सर्टिफिकेट्स के साथ 5-5 हजार रुपए की राशि के साथ  रीना भटनागर, ममता मार्शल, मनीषा वर्मा ,  बिबेकानंद कापरी, साधना कुमार एवं हरनीत कौर को सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी के लिए उत्साहित 133 टीचर्स ने अपने आर्ट वर्क भेजे थे। उसमें से 64 आर्ट वर्क को सिलेक्ट किया गया।
यह है खास आर्ट वर्क की कहानियां
भवन विद्यालय-15 पंचकूला में आर्ट टीचर संजीव कुमार की तस्वीर एक ट्रेन की है, जिसमें से लोग बाहर झांक रहे हैं। इसमें खास है एक बच्चा जिसके चेहरे के खास एक्सप्रेशन को संजीव ने अपने कैमरा में कैद किया। संजीव ने कहा कि वह चंडीगढ़ से दिल्ली एक अवार्ड फंक्शन में जा रहे थे, कैमरा साथ था। चंडीगढ़ स्टेशन पर जाते ही, उन्हें ये दृश्य देखने को मिला जहां एक गाड़ी आकर रुकी, तो मैंने भी इस गाड़ी डिब्बे की फोटो ली, जिसमें से लोग बाहर झांक रहे थे। बाद में इसे ब्लैक एंड व्हाइट टैक्चर दिया। इस प्रदर्शनी के लिए भेजा तो पता लगा कि इसमें भी मुझे अंवॉर्ड मिल गया। सूखे पेड़ों पर तराश रहा था कला, प्रदर्शनी के लिए लकड़ी पर तराशी
गवर्नमेट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कैंबाला में आर्ट टीचर के रूप में कार्यरत तुलसी राम प्रजापति का स्कल्प्चर सोच और सपनों में बंधे इंसान को दिखाता है। इसमें एक इंसान के स्कल्प्चर को बनाया गया है, फिर इसे एक तार से जकड़ा हुआ बनाया गया। तुलसी ने कहा कि उन्हें लकड़ी पर आर्ट वर्क तैयार करना पसंद है। इससे पहले चंडीगढ़ में स्थित सूखे पेड़ों पर उन्होंने अपने आर्ट वर्क तैयार किए। प्रदर्शनी के लिए खास तौर पर इस स्कल्प्चर को उन्होंने तैयार किया। दो पीढिय़ों के रिश्ते और दूरी को दिखाया है पेंटिंग में
गवर्नमेट मॉडल मिडिल स्कूल, मनीमाजरा में आर्ट टीचर भारती शर्मा ने पेंटिंग कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी पेंटिंग दो पीढिय़ों के फर्क और रिश्ते को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि पेंटिंग दरअसल उनकी मां और उनकी ही है, जिसमें वह दो पीढिय़ो को दिखा रही है, साथ ही दोनों के बीच समय के साथ आए बदलाव और बदलते रिश्ते को दिखाया है। पेंटिंग काफी बड़ी है, जिसे बनाने में करीबन एक महीने का समय लगा।
कार्यक्रम में उपस्थित चंडीगढ़ ललित कला अकादमी के अध्यक्ष भीम मल्होत्रा ने कहा कि 1978 में पढ़ाई के दौरान उनके आर्ट टीचर खुद उनके घर में आए उनके पिता से बोले कि इसे आर्ट में ही आगे बढ़ाना। उनके आग्रह पर ही पिता ने मुझे आर्ट में आगे पढ़ाई करने की इजाजत दी, इसी वजह से आज मैं बना हूं, ऐसे में कला से जुड़े शिक्षकों का ऐसा सम्मान करना जरूरी था। प्रदर्शनी 14 जुलाई तक चलेगी।

शुक्रवार, 29 जून 2018

चण्डीगढ़ में आर्ट टीचर्स एग्जिबीशन

चण्डीगढ़ में आर्ट टीचर्स एग्जिबीशन
अब आर्ट टीचर्स के बीच होगा कॉम्पीटीशन
कृतियों का चयन किया दिल्ली व जम्मू के कलाकारों ने
10 जुलाई से लगेगी प्रदर्शनी
मूमल नेटवर्क, चंडीगढ़। चंडीगढ़ ललित कला अकादमी ने पहली आर्ट टीचर्स एग्जिबीशन करवाने की पहल की है। यह पहल कला की शिक्षा देने वाले टीचर्स काी सराहना के तौर पर की जा रही है। इस एग्जिबीशन में ट्राईसिटी के केवल आर्ट टीचर्स ही हिस्सा लेंगे। पहली बार आयोजित हो रही आर्ट टीचर्स एग्जिबीशन का उद्घाटन 10 जुलाई को गवर्नमेट आर्ट म्यूजियम एंड गैलरी में होम सेक्रेटरी अरुण कुमार गुप्ता द्वारा किया जाएगा। प्रदर्शनी 14 जुलाई तक चलेगी।
आयोजन को साकार करने के लिए अकादमी द्वारा प्रदर्शनी के लिए सभी आर्ट टीचर्स से उनके आर्ट वर्क मंगवाए गए। इसमें 57 स्कूली टीचर्स के 133 आर्ट वर्क अकादमी तक पहुंचे। प्रदर्शन योग्य चयन के लिए दिल्ली के कलाकार वीरेन तंवर और जम्मू के कलाकार हर्षवर्धन की कमेटी बनाई गई। चयन कमेटी ने 64 आर्ट वर्क को प्रदर्शनी के लिए सलेक्ट किया। चयनकत्र्ताओं को आर्ट वर्क इतने पसंद आए कि उन्होंने प्रमुख् तीन पुरस्कारों के साथ दिए जाने वाले मेरिट सर्टिफिकेट के लिए तीन की जगह छह टीचर्स को चुना।
तीन बेस्ट आर्ट टीचर्स होंगें 25-25 हजार रुपए से सम्मानित
चयनकत्र्ताओं ने प्रदर्शनी के लिए पहुंचे आर्ट वर्क से तीन बेस्ट आर्ट वर्क चुने गए हैं । अन तीनों आर्ट वर्क के आर्ट टीचर्स को 25-25 हजार रुपए की राशि से सम्मानित किया जाएगा। चुने गए कलाकारों मेंं तुलसी राम प्रजापति के स्कल्प्चर इम्यूरिमेट, भारती शर्मा की अनटाइटल्ड पेंटिंग और संजीव कुमार की फोटोग्राफी जर्नी ऑफ लाइफ  को सम्मानित किया जाएगा।
इसके साथ ही रीना भटनागर को पेंटिंग, ममता मार्शल को प्रिंटमेकिंग, मनीषा वर्मा को प्रिंटमेकिंग, बिबेकानंद कापरी को स्कल्प्चर, साधना कुमार को स्कल्प्चर और हरनीत कौर को स्कल्प्चर में मेरिट सर्टिफिकेट के साथ 5,000 रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा।

सोमवार, 8 जनवरी 2018

अब स्कल्पचरर्स से सजेगा टैगोर थिएटर

अब स्कल्पचरर्स से सजेगा टैगोर थिएटर
मूमल नेटवर्क, जयपुर। शहर में विभिन्न कला के संस्थानों की तर्ज पर अब टैगोर थिएटर-18 में भी प्रसिद्ध कलाकारों के स्कल्पचर्स लगाए जाएंगे। शनिवार 6 जनवरी से से इसकी तैयारी शुरू हो गई है। यह कार्य चंडीगढ़ ललित कला अकादमी द्वारा सम्पन्न किया जाएगा।
इन स्कल्पचरर्स को कैंपस के पास स्थित खाली एरिया और लॉन में लगाए जाने की योजना हैे। टैगोर थिएटर के निदेशक कुलदीप शर्मा ने कहा कि टैगोर थिएटर का कैंपस अकसर खाली रहता था, ऐसे में कैंपस को हमने स्कल्पचर्स को सजाने की बात सोची। उन्होनें कहा कि, जल्द ही हम यहां कैफे भी बनाएंगे, जिससे यहां कलाकार आ सकें और कला से जुड़ी बातचीत कर सकें।
चंडीगढ़ ललित कला अकादमी के चेयरमैन भीम मल्होत्रा ने कहा कि अकादमी द्वारा हर वर्ष कई आर्ट वर्कशॉप आयोजित होती हैं। इसमें कई बड़े कलाकार आकर अपनी प्रतिभा दिखाते हैं। इन्हीं कलाकारों द्वारा वर्कशॉप्स में बनाए गए स्कल्पचर्स को पहले सुखना लेक, कलाग्राम और पंजाब कला भवन में लगा चुके हैं और अब टैगोर थिएटर को इन स्कल्पचर्स से सजाने की बारी है।