Akar Art Exhibition लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Akar Art Exhibition लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 2 जनवरी 2018

आकार कला समूह की वार्षिक कला प्रदर्शनी शुरू

आकार कला समूह की वार्षिक कला प्रदर्शनी शुरू
24 कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित
मूमल नेटवर्क, जयपुर। अजमेर के आकार कला समूह की वार्षिक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन जेकेके की परिजात दीर्घाओं में आज 11 बजे हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान राज्य भण्डारण निगम के प्रबंध निदेशक राजहंस उपाध्याय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर प्रथम दर्शक के रूप में आर.ए. कट्टा एडवोकेट व समूह के सभी सदस्य उपस्थित थे।
प्रदर्शनी में 24 कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित की गई हैं। समूह के उपाध्यक्ष लक्ष्यपाल सिंह राछौड़ ने मूमल को जानकारी दी कि, सभी कलाकारों ने अपनी-अपनी शैली में कृतियों की श्रंृखला को सजाया है। प्रदर्शित कला कृतियों में समूह के अध्यक्ष डॉ. अनुपम भटनागर की दृष्यचित्र श्रृंखला, प्रहलाद शर्मा की मत्स्य कन्याओं की चित्र श्रृंखला, लक्ष्यपाल सिंह की पुष्कर मेला चित्र श्रृंखला, डॉ. अशोक दीक्षित की अनाम चित्र श्रृंखला, अनिल मोहनपुरिया के निराकार चित्र श्रृंखला, विनय
त्रिवेदी के नायक-नायिकाओं की चित्र श्रृंखला, निरंजन के मूर्ति शिल्प में पिता पुत्र के आत्मिक सम्बन्ध, डॉ. सुरेश प्रजापति के कृष्ण, विष्णुु व गणपति के आधुनिक संयोजित चित्र, राजाराम के व्यक्तिगत -शैली की संयोजित चित्र श्रृंखला, उमा शर्मा
के घाट व व्यक्तियों के कोलाज शैली की चित्र श्रृंखला,के साथ सभी कलाकारों की कृतियां दर्शनीय हैं।
समूह के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित की गई यह प्रदर्शनी 7 जनवरी तक चलेगी।