ललित कला अकादमी के नए अध्यक्ष एम.एल. श्रीवास्तव
ललित कला अकादमी के नए अध्यक्ष का पदभार एम.एल श्रीवास्तव ने संभाल लिया है। इन्हें भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा संस्कृति मंत्री की सिफारिश पर यह नियुक्ति दी गई है। श्रीवास्तव 1989 बैच के आईएफएस ऑफिसर हैं। यह नव नालन्दा महावीर डीम्ड विश्वविद्यालय के कुलपति भी रह चुके हैं। इन्होने अकादमी प्रशासक सी.एस. कृष्णा शेट्टी से अकादमी कार्यालय का प्रभार लिया। पूर्णकालिक अध्यक्ष की नियुक्ति तक श्रीवास्तव इस पद का भार सम्भालेंगे।
अध्यक्ष लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अध्यक्ष लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शनिवार, 31 मार्च 2018
शनिवार, 12 अगस्त 2017
काफी कुछ नया करना है
काफी कुछ नया करना है
कला जगत स्चयं को समग्र माने तब ही हर पक्ष का मान बढ़ेगा
राजस्थान ललित कला अकादमी के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. अश्विन एम. दलवी का कहना है कि अकादमी की वर्तमान गतिविधियों को सुचारु रखते हुए काफी कुछ नया करना है।पद ग्रहण के बाद डॉ. दलवी ने 'मूमल' से हुई एक विशेष भेंट में अपने पद की जिम्मेदारियों के सकारात्मक स्वप्न का कैनवास बुनते हुए अपने विचार रखे। उनका कहना है कि कला जगत स्चयं को समग्र माने तब ही कला के हर पक्ष का मान बढ़ेगा और वो उन्नति की ओर अग्रसर होगा।
अध्यक्ष ने अपनी युवा व एनर्जिक सोच का परिचय देते हुए कहा कि तय कार्यक्रमों से अधिक एडीशनल क्रिएटिव कार्यक्रम हो इस पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके इसके लिए सरकार से प्राप्त बजट के साथ फण्ड उपार्जन की दिशा में कार्य किया जाएगा। उनका मत है कि कार्यक्रमों में सब लोगों की समान रूप से भागीदारी होनी चाहिए। डॉ. दलवी का कहना है कि कन्टेम्पररी आर्ट को सम्मान देते हुए ट्रेडीशनल आर्ट को भी बराबरी की हिस्सेदारी मिल सके इस दिशा में प्रयत्न किया जाएगा। जो कलाएं या शैलियां लुप्त होने के कगार पर हैं या कम हो गई हैं वो प्रमुखता से उबर कर सामने आएं और रिकवर हों, यह मेरी प्रमुखता रहेगी।
संगीत दिखेगा व चित्र गाएंगे
जब डॉ दलवी से संगीत और दृश्य कला के समन्वय के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि मैंने संगीत को विजुअल से जोड़कर कार्यक्रम किए हैं और अकादमी में भी ऐसे कार्यक्रम प्लान किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में संगीत दिखेगा व चित्र गाएंगे।सबको साथ लेकर चलने की विचारधारा वाले अकादमी अध्यक्ष जल्दी ही अनुभवी कलाकारों की मीटिंग बुलाकर उनसे सलाह मशवरा कर अकादमी कार्यक्रमों को नई दिशा देंगे।
अमुमन जब भी कोई नया अध्यक्ष पद भार ग्रहण करता है तो हाऊस बनने तक चल रहे कार्यक्रमों पर भी ग्रहण लग जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा डॉ. दलवी का मत है कि समिति गठन का कार्य किसी कार्यक्रम की बाधा नहीं बनेगा, गतिविधियां अपने पूर्व नियोजन के अनुरूप सुचारू रूप से चलती रहेंगी।
अकादमी को लेकर अपने सपनों के प्रति आशान्वित डॉ. दलवी का दावा है कि साल भर के भीतर अकादमी कार्यक्रमों का सकारात्मक लेखा-जोखा वो निश्चित रूप से देंगेे।
डॉ अश्विन महेश दलवी: एक परिचय
सन् 1977 में प्रदेश के जाने-माने तबला वादक स्व. महेश दलवी के घर इनका जन्म हुआ। ऑंख खुलते ही सात सुरों के बीच परवरिश हुई और शिक्षा दीक्षा भी संगीत में ही हुई। पिता की प्रेरणा से सितार इनका प्रिय वाद्य बना और सुर बहार में दक्षता प्राप्त की। संगीत में पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद 'पं. निखिल बनर्जी का जीवन परिचय और संगीत जगत को उनकी अनुपम देन' विषय के साथ डाक्टरेट की उपाधि हासिल की। कॅरियर संगीत शिक्षक के रूप में आरम्भ हुआ और देश के ख्यात विश्वविद्यालय वनस्थली विद्यापीठ से लेकर एम.एस. यूनीवर्सिटी बड़ौदा में शिक्षक रूप में कार्य किया। रुझाान संगीत व तमाम कलाओं के रिसर्च के प्रति इतना बढ़ा की बड़ौदा छोड़ अपने गृह नगर जयपुर आकर शोध में सक्रिय हुए और आज भी कई जिज्ञासुओं के मार्गदर्शक व मददगार हैं। संगीत के साथ-साथ इंस्टालेशन में भी इनका योगदान रहा है। डॉ दलवी ने बताया, इस वर्ष के अन्त में जयपुर आर्ट समिट के लिए युवा शिल्पी हंसराज कुमावत के साथ एक इंस्टालेशन तैयार करने की योजना है।
शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2012
राजस्थान ललित कला अकादमी अध्यक्ष का एक वर्ष
'मूमल' सर्वेक्षण (06/12)
राजस्थान ललित कला अकादमी
राजस्थान ललित कला अकादमी
अध्यक्ष प्रो. भवानी शंकर शर्मा के कार्यकाल का एक वर्ष
राजस्थान ललित कला अकादमी का अध्यक्ष पद संभालने के बाद प्रो. भवानी
शंकर शर्मा को अगले महीने एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। इस अवसर पर मूमल
अकादमी के काम-काज की एक रिपोर्ट प्रकाशित करने जा रहा है। रिपोर्ट
निष्पक्ष हो, इसके लिए हमें आपका सहयोग चाहिए। कृपया निम्न तथ्यों को पढ़ कर
अपनी राय दें।अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद प्रो. भवानी शंकर शर्मा ने जो कुछ कहा था उसके अनुसार... अकादमी द्वारा संपादित किए जाने वाले नियमित कार्यों का और बेहतर संचालन होना था। अकादमी की बंद पड़ी गतिविधियों को चालू कराना था तथा अनेक नए कार्य शुरू होने थे।
ये खास बातें कही गई थीं...
- अकादमी का फंड कम है, उसे बढ़ाने का उपाय करेंगे।
- अकादमी में स्टाफ की बेहद कमी है। हालात सुधारेंगे।
- अकादमी का काम-काज सुस्त है, उसे गति दी जाएगी।
- अकादमी की गतिविधियां नियमित व समयबद्ध करेंगे।
- छात्रों के कार्य का प्रदर्शन कायदे से कराएंगे।
- अन्य अकादमियों व संस्थाओं से तालमेल बढ़ाएंगे।
- जरूरतमंद कलाकारों की मदद के प्रयास बढ़ाएंगे।
- जयपुर से बाहर भी कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
- अकादमी के दफतरी काम-काज में जरूरी बदलाव लाएंगे।
- युवा वर्ग की गलतफहमियां दूर करेंगे।
- कला क्षेत्र में वरिष्ठ और कनिष्ठ के बीच की दूरी कम करेंगे।
- राज्य से बाहर प्रदर्शन के लिए कलाकारों की सहायता राशि को बढ़ाएगें।
- युवा वर्ग को जोडऩे के लिए अकादमी कॉलेजों में जाएगी।
- अकादमी का डिजीटल विकास करेंगे।
- वेबसाइट से नए-पुराने सभी कलाकारों को जोड़ेगे।
- आर्ट फिल्में बनाएंगे।
- डाक्युमेंटेशन करेंगे।
- कलाकारों का विवरण एक स्थान पर उपलब्ध हो ऐसी व्यवस्था करेंगे।
- नई मोबाइल वैन की व्यवस्था की जाएगी।
- 'आकृतिÓ पत्रिका को अब और बेहतर तरीके से प्रकाशित करेंगे।
अब आप मूल्यांकन करें और बताएं कि किस क्षेत्र में कितने अंक दिए जाने चाहिए?
प्रत्येक प्रश्र का पूर्णांक: 10
प्रश्र- 1 क्या अकादमी अध्यक्ष द्वारा किए गए वादे पूरे हुए? प्राप्तांक.......
प्रश्र- 2 क्या अकादमी के कार्यों का संचालन और बेहतर हुआ? प्राप्तांक.......
प्रश्र- 3 क्या अकादमी की बंद पड़ी गतिविधियां चालू हुईं? प्राप्तांक.......
प्रश्र- 4 क्या अकादमी में कोई नया कार्य शुरू हुआ? प्राप्तांक.......
प्रश्र- 5 कुल मिलाकर अध्यक्ष अब तक कितने सफल हैं? प्राप्तांक.......
अपनी राय के लिए आप केवल प्रश्र संख्या और उसके लिए आपके द्वारा दिए गए नम्बर (marks) लिख कर भी हमें भेज सकते हैं।
इसके लिए आप मूमल के ई-मेल का उपयोग कर सकते हैं। moomalnews.gmail.com
फेसबुक पर आकर अपनी राय आसानी से बता सकते हैं।
http://facebook.com/moomalnews
मूमल के फोन पर एसएमएस कर सकते हैं।
99284 87677
यहीं मूमल के इस ब्लाग पर खुली टिप्पणी लिख सकते हैं।
राज. ललित कला अकादमी के बारे में आप चाहें तो अपनी राय विस्तार से भी व्यक्त कर सकते हैं... बस लिख डालिए और डाल दीजिए हमारी ई-मेल पर।
धन्यवाद
आपकी
मूमल
सदस्यता लें
संदेश (Atom)



