इंटरनेशनल आर्ट एण्ड कैलीग्राफी फेस्टिवल में 26 देशों के कलाकार
मूमल नेटवर्क, जयपुर। कुवत के कला संस्कृति मंत्रालय के यहयोग से जयपुर में पहली बार इंटरनेशनल आर्ट एण्ड कैलीग्राफी फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। फेस्टिवल का उद्घाटन कल शाम जेकेके के शिल्पग्राम में हुआ। इसमें भारत सहित 26 देशों के 50 कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। पांच दिन चलने वाले फेस्टिवल में पेंटिंग, कैलीग्राफी व ज्योमेट्रिक आर्ट वर्कशॉप भी होगी। फस्विल का मुख्य आकर्षण इस्लामिक, अरेबिक व गुरमुखी कैलीग्राफी है। कलाकारों को अपनी कला दिखाने के लिए कलम, स्याही, शीट व पैन जैसी कला सामग्री कुवैत से आई है।गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018
बुधवार, 17 अक्टूबर 2018
शिल्पकार ने 60 करोड़ की पूंजी दान की
शिल्पकार ने 60 करोड़ की पूंजी दान की
मूमल नेटवर्क, अहमदाबाद। गुजरात के विख्यात गांधीवादी शिल्पकार और पद्मश्री कांतिभाई बी. पटेल ने शिल्पकला के विकास के उद्देश्य से अपनी संपत्ति ललित कला अकादमी-दिल्ली को दान कर दी है। अकादमी के अध्यक्ष उत्तम जी पाचारणे ने 10 अक्टूबर को अहमदाबाद पहुंच कर दानदाता कांतिभाई से मुलाकात की थी। अकादमी ने दी गई भेंट का विधिवत स्वीकार कर लिया।ललित कला अकादमी अध्यक्ष उत्तम पाचारणे ने इस दान के बारे में कहा कि, एक तपस्वी शिल्पकार ने समाज के प्रति, अपने जैसे कलाकारों की आगामी पीढ़ी के लिए अपना सर्वस्व दान कर समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। यह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अब से पश्चिम विभाग के प्रमुख केन्द्र का नाम ' शिल्प भवन ललित कला अकादमी केन्द्र-अहमदाबाद' होगा। यहां नवोदित कलाकारों के लिए कैंप-सेमिनार जैसी गतिविधियां होंगी। दानदाता पद्मश्री शिल्पकार कांतिभाई पटेल ने इस स्टूडियो को पश्चिमी भारत के ललित कला प्रेमियों के लिए रीजनल केन्द्र के रूप में विकसित करने का आग्रह किया है।
यह दिया दान में
कांतिभाई पटेल 1967 में अहमदाबाद आकर बसे थे। दान की गई संपत्ति में शिल्पकार कांतिभाई पटेल का अहमदाबाद के घाटलोडिया क्षेत्र स्थित स्थित 'शिल्प भवन' नामक स्टूडियो और 9270 वर्ग मीटर का भूखंड शामिल है। इस पर चीकू का बगीचा भी है। स्टूडियो-चीकू बगीचा और भूखंड की बाजार कीमत 60 करोड़ रुपए बताई जा रही है। क्योंकि इसे बेचना नहीं था, इसलिए दानदाता ने इसका वैल्यूएशन नहीं करवाया।
शनिवार, 6 अक्टूबर 2018
ग्रुप एग्जीबिशन में दिखेंगी सौरभ भट्ट की कृतियां
ग्रुप एग्जीबिशन में दिखेंगी सौरभ भट्ट की कृतियां
मूमल नेटवर्क, भीलवाड़ा। सी.ऐस.ओ.आई. आर्ट गैलरी द्वारा 18 अक्टूबर से एक ग्रुप एग्जीबिशन का आयोजन केन्द्रीय ललित कला अकादमी की दीर्घा में होगा। देश के प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ 35 कलाकारों की कृतियों से सजी इस एग्जीबिशन में उदयपुर के प्रो. सुरेश शर्मा, भीलवाड़ा के सौरभ भट्ट व जयपुर की किरण सोनी गुप्ता की पेंटिंग्स को शामिल किया गया है।आलोक आर्ट गैलरी के निदेशक गौवर्धन लाल भट्ट ने जानकार दी कि प्रदर्शनी में राजस्थान के साथ महाराष्ट्र, हरियाणा, यूपी, बिहार, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
हेरिटेज वॉक के फोटोग्राफर्स हुए सम्म्मानित
हेरिटेज वॉक के फोटोग्राफर्स हुए सम्म्मानित
मूमल नेटवर्क, जयपुर। म्यूजियम ऑफ लेगसीज में आयोजित तीन दिवसीय फोटो एग्जीबिशन में भाग लेने वाले फोटोग्राफर्स को कल शाम अल्बर्ट हॉल पर आयोजित पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया गया। यह समारोह पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, जयपुर फोटोग्राफर क्लब और जयपुर मेरा शहर की ओर से आयोजित किया गया था।अजय विक्रम सिंह, आकाश भटनागर, अरुण मजूमदार, अंकित कुमार और अंक्स श्रीवास्तव सहित 37 फोटोग्राफर्स को सम्मानित किया गया। अल्बर्ट हॉल के अधीक्षक, डॉ. राकेश छोलक, म्यूजियम ऑफ लेगसीज की क्यूरेटर अपूर्बा रॉय चौधरी, फोटोग्राफर सुधीर कासलीवाल, पुरुषोत्तम दिवाकर व योगेंद्र गुप्ता द्वारा फोटोग्राफर्स को पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर स्वराग बैंड द्वारा इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन म्यूजिक की प्रस्तुति दी गई। बैंड के सदस्यों द्वारा 'पधारो म्हारे देस', 'दमादम मस्त कलंदर', 'रे परदेसिया' और 'तू माने या ना माने' जैसे लोकप्रिय गीत पेश किए गए। इस दौरान वाद्ययंत्रों की जुगलबंदी भी प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018
द साइलेंट म्यूटेशन एग्जीबिशन 5 अक्टूबर से
द साइलेंट म्यूटेशन एग्जीबिशन 5 अक्टूबर से
मूमल नेटवर्क, जयपुर जेकेके की परिजात कला दीर्घा में 5 अक्टूबर से द साइलेंट म्यूटेशन एग्जीबिशन की शुरुआत होगी। आशु चावला और रिचा परसरामपुरिया द्वारा लगाई जा रही इस पेंटिंग एग्जीबिशन में जिंदगी के सरप्राइज की कहानी को अंकित किया है। प्रदर्शनी 7 अक्टूबर तक चलेगी।जंतर मंतर में शोधकर्ताओं एवं पर्यटकों के लिए खुले 'रिसर्च रूम' एवं 'ऑब्जर्वर रूम'
जंतर मंतर में शोधकर्ताओं एवं पर्यटकों के लिए खुले 'रिसर्च रूम' एवं 'ऑब्जर्वर रूम'
मान्यूमेन्ट का थ्री डी मॉडल भी प्रदर्शित
मूमल नेटवर्क, जयपुर। शोधकर्ताओं एवं पर्यटकों के लिये जंतर मंतर में 'रिसर्च रूम' एवं 'ऑब्जर्वर रूम' खोले गये हैं। यहां राजस्थान के अन्य जिलों से लाये गए यंत्रों के मॉडल्स के अतिरिक्त वेधशाला का 3 डी मॉडल भी प्रदर्शित है। यह जानकारी राजस्थान सरकार के पुरातत्व एवं संग्रहालय के निदेशक हृदेश शर्मा ने दी।शर्मा ने बताया कि जंतर-मंतर के 3डी मॉडल, इंटरप्रिटेशन सेंटर और स्मारक में मौजूद विभिन्न यंत्रों के मॉडल्स के माध्यम से वेधशाला की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गई है। 'ऑब्जर्वर रूम' में तीन यंत्रों - खगोल घटी यंत्र, खगोल यंत्र और सौर मंडल के मॉडल स्थापित किये गये है। इसी प्रकार 'रिसर्च रूम' में उन्नतांश यंत्र, लघु सम्राट यंत्र, दिगंश यंत्र, कपाली यंत्र और जयप्रकाश यंत्र प्रदर्शित किए गये हैं। यही नहीं, महाराजा जय सिंह के सिनोटैफ के मॉडल के साथ-साथ मान्यूमेन्ट के निर्माण एवं नवीनीकरण के दौरान उपयोग में लिये गये यंत्रों के मॉडल्स भी प्रदर्शित है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा विभिन्न स्मारकों को जीवंत बनाने तथा अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मान्यूमेन्टस् पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 'रिसर्च रूम' एवं 'ऑब्जर्वर रूम' खुलने से अब पर्यटकों के लिये जंतर-मंतर में एक और नया आकर्षण जुड़ गया है।
अकादमी में युवा चित्रकार शिविर
अकादमी में युवा चित्रकार शिविर
मूमल नेटवर्क, जयपुर। राजस्थान ललित कला अकादमी में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के सहयोग ये युवा चित्रकार शिविर का कल 2 अक्टूबर को उद््घाटन हुआ। इस सात दिवसीय युवा चित्रकार शिविर में महात्मा गांधी पर आधारित चित्रों का अंकन किया जाएगा। शिविर का समापन आठ अक्टूबर को होगा।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)






