xWood Block Art लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
xWood Block Art लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 21 जनवरी 2018

विशाल वुड ब्लॉक आर्ट का प्रदर्शन आज शाम को

विशाल वुड ब्लॉक आर्ट का प्रदर्शन आज शाम को
मूमल नेटवर्क, जयपुर। दो युवा आर्टिस्ट्स जयपुर के विमल महावर और अजमेर के राकेश सांखला ने ढेड वर्ष पूर्व स्टॉप टेरिरिज्म विषय पर एक वुड ब्लॉक तैयार किया है। जिसका प्रदर्श आज शाम 5 बजे वल्र्ड ट्रेड पार्क के सामने होगा।
दोनों कलाकारों ने मूमल को बताया कि, हमने यह कृति 24 वुड प्लाई को जोड़कर तैयार की है जो 24 गुणा 32 वर्ग फीट की है। इसमें लगा हर ब्लॉक 4 गुणा 8 वर्ग फीट का है। इस कृति के जरिये हमने आतंकवाद की रोकथाम और विश्व शांति का संदेश देने का प्रयास किया है। इस कृति का सड़क प्रदर्शन आज शाम 5 बजे वल्र्ड ट्रेड पार्क के सामने करेंगे।