Rajasthan Sindhi Academy लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Rajasthan Sindhi Academy लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 12 अगस्त 2019

हर्षित कुरुस्वानी को सिन्धी आइडल का खिताब

हर्षित कुरुस्वानी को  सिन्धी आइडल का खिताब
सिन्धी आइडल (गायन) प्रतियोगिता 2019 सम्पन्न
मूमल नेटवर्क, जयपुर। सिन्धी आइडल (गायन) प्रतियोगिता 2019 में कोटा के युवा गायक हर्षित कुरुस्वानी को सिन्धी आइडियल का खिताब हासिल हुआ है। प्रतियोगिता में दूसरे विजेता जयपुर के गोकुल उदासी घोष्ति किए गए। तीसरा स्थान कोटा की भूमि को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अपनी बेहतरीन गायकी के लिए पांच अन्य गायकों को भी सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सिन्धी आइडल  (गायन) प्रतियोगिता 2019 का फाइनल राउण्ड, राजस्थान सिन्धी अकादमी एवं बीइंग सिन्धी फाउंडेशन के संयुक्त तत्ववाधान में सम्पन्न हुआ। राघ्ट्रीय सिन्धी समाज जिला जयपुर के सहयोग से यह आयेजन कल 11 अगस्त की शाम एसएमएस हास्पीटल के कैम्पस में स्थित जे.एम.ए. कन्वेन्शन हॉल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधान सभा के मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी थे।
सिन्धी आइडियल के चुनाव के लिए प्रथम चरण की गायन प्रतियोगिताएं जयपुर, अजमेर, कोटा व उदयपुर में आयोजित की गई थीं। इन चार शहरों के आयोजनों में से 28 प्रतिभागियों को फाइनल राउण्ड के लिए चुना गया था।
प्रतियोगिता में प्रथम विजेता रहे हर्षित कुरुस्वानी को पुरस्कार स्वरूप 31 हजार रुपए,  गोकुल उदासी को द्वितीय पुरस्कार स्वरूप 21 हजार एवं भूमि को 11 हजार रुपए का तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही पांच प्रतियोगियों को उनकी बेहतरीन गायकी के लिए 3-3 हजार की पुरस्कार राशि दी गई। सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अजमेर के भरत गोकलानी व पूनम नवलानी, नसीराबाद के ओमप्रकाश बबलानी, जयपुर की रुचिका टी. चंदानी, केकड़ी की आशा रंगवानी हैं। कार्यक्रम का संयोजन अनिता शिवनानी ने किया।

शनिवार, 5 जनवरी 2019

सिन्धी अकादमी पुरस्कारों हेतु प्रविशिष्टयां आमंत्रित

सिन्धी अकादमी पुरस्कारों हेतु प्रविशिष्टयां आमंत्रित
मूमल नेटवर्क,जयपुर। राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा सिन्धी भाषा, साहित्य, कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संर्वद्धन हेतु विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सिन्धी विभूतियों/सिन्धी संस्थाओं को अकादमी पुरस्कारों के लिए आमन्त्रित करती है। अकादमी आयोजित वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह में चयनित व्यक्तियों व संस्थाओं को सम्मानित किया जायेगा।
अकादमी सचिव ईश्वर मोरवानी ने बताया कि अकादमी द्वारा निम्न राज्य स्तरीय पुरस्कार/सम्मान हेतु सिन्धी संस्थाओं/व्यक्तियों से विभिन्न क्षेत्रों में अर्जित विशिष्ट उपलब्धियों के लिये 31 दिसम्बर तक प्रस्ताव/आवेदन आमंत्रित किये गये थे, जिसकी अन्तिम तिथि 31 जनवरी तक बढ़ाई गई है।
इन सम्मानों के लिए करें आवेदन
सामी सम्मान-साहित्यकारों को उनके जीवन काल में सिन्धी साहित्य के क्षेत्र में अर्जित उपलब्धियों हेतु।
साधु टी.एल. वासवाणी सम्मान-सिन्धी संस्था/व्यक्ति द्वारा सिन्धी भाषा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु। भगत कंवरराम सम्मान-सिन्धी संस्था/व्यक्ति को सिन्धी संगीत, नृत्य, नाटक एवं भगत विधा में उल्लेखनीय योगदान हेतु।
सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन सम्मान-सिन्धी संस्था/व्यक्ति को सिन्धु संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान हेतु।
हेमूं कालाणी सम्मान-25 वर्ष तक के सिन्धी युवा को वीरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु।
उक्त पुरस्कार/सम्मान हेतु सिन्धी संस्थाओं/व्यक्तियों को आवेदन के साथ किये गये कार्यों/उपलब्धियों की प्रमाणिकता के लिये आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर आवेदन करना होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

शुक्रवार, 27 जुलाई 2018

राज्य स्तरीय सिन्धी नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला 16 अगस्त से

राज्य स्तरीय सिन्धी नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला 16 अगस्त से
मूमल नेटवर्क, जयपुर। राजस्थान सिन्धी अकादमी 16 से 25 अगस्त तक चलने वाली दस दिवसीय सिन्धी नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कर रही है। राज्य स्तर की यह कार्यशाला एमआई रोड स्थित अमरापुरा आश्रम में आयोजित होगी। कार्यशाला के संयोजक वरिष्ठ लाट्य निर्देशक सुरेश सिन्धु हैं।
कार्यशाला के बारे में अकादमी अध्यक्ष हरीश राजानी ने कहा कि विलुप्त हो रही सिन्धी नाट्य विधा को जीवित रखने एवं नवोदित कलाकारों में सिन्धी नाटकों के प्रति रूचि बढ़ाने की दृष्टि से इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों द्वारा नाट्य कला की विविध विधाओं की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अकादमी सचिव ईश्वर मोरवानी ने कहा कि, इस कार्यशाला में नाट्य विधा में रूचि रखने वाले 15 वर्ष से अधिक आयु के सिन्धी युवक/युवतियां भाग ले सकेंगे। जयपुर से बाहर के प्रशिाक्षणार्थियों को अकादमी नियमानुसार यात्रा भत्ता देने के साथं उनके आवास एवं भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था अमरापुर आश्रम में करेगी।
कार्यशाला के लिये प्रतिभागियों का चयन ऑडिशन के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जाएगा। कार्यशाला में भाग लेने के लिए अकादमी में 10 अगस्त तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अकादमी दूरभाष 0141-ं2700662 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

गुरुवार, 21 जून 2018

राज्यस्तरीय सिन्धी आइडल गायन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित


राज्यस्तरीय सिन्धी आइडल गायन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
मूमल नेटवर्क, उदयपुर।  राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा पूज्य सिन्धी साहिती पंचायत के सहयोग से आयोजित राज्य स्तरीय सिन्धी आइडल गायन प्रतियोगिता 2018 के परिणाम घोषित कर दिये गए हैं। फाइनल राउण्ड में राज्य भर से चयनित 28 प्रतियोगियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
अकादमी अध्यक्ष हरीश राजानी ने जानकारी दी कि, पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिस्पर्धा इतनी कड़ी थी कि हमनें पूर्व घोषित तीन पुरस्कारों के स्थान पर सात पुरस्कार विजेता प्रतिभागियों को प्रदान किये हैं।
यह रहा परिणाम
प्रतियोगिता का 31 हजार रू. का प्रथम पुरस्कार खैरथल अलवर के गौरव चंदानी ने हासिल किया। रुपये 21 हजार की राशि का द्वितीय पुरस्कार भी अलवर के ही दीपक लखवानी को प्राप्त हुआ। तीसरा पुरस्कार 11 हजार की राशि के रूप में अजमेर की मुस्कान कोटवानी को प्रदान किया गया।
अकादमी सचिव ईश्वर लाल मोरवानी ने कहा कि प्रतियोगियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए चार अन्य पुरस्कार 5000 रुपये व तीन हजार रुपये राशि के प्रदान किये गए हैं। इसमें 5 हजार रुपए की राशि का चतुर्थ पुरस्कार कोटा के कुरसवानी को एवं 3 हजार रुपये का पंचम
पुरस्कार उदयपुर दीप छाबडिय़ा को दिया गया।
 3 -3 हजार रुपये के दो सांत्वना पुरस्कार भीलवाड़ा के मनन पुरसवानी एवं बंूदी के चन्द्र मोहन ने हासिल किया। राज्य की राजधानी जयपुर पुरस्कार प्राप्त करने से वंचित रही।
इस अवसर पर शिकारपुर पूज्य सिन्धी पंचायत उदयपुर द्वारा भी विजेताओं को अपनी तरप्ु से नकद पुरस्कार प्रदान किये गये।
निर्णायक मण्डल
अनिता शिवनानी, मोहन सागर एवं दुर्गेश चांदवानी ।

मंगलवार, 5 जून 2018

सिन्धी सिंगिग आइडियल प्रतियोगिता के फाइनल में जयपुर के पांच कलाकार

सिन्धी सिंगिग आइडियल प्रतियोगिता के फाइनल में 
जयपुर के पांच कलाकार
मूमल नेटवर्क, जयपुर। राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा आयोजित की जा रही सिन्धी सिंगिग आइडियल प्रतियोगिता के फाइनल के लिए जयपुर के पांच कलाकारों का निर्णायक मण्डल ने चयन किया है।
कार्यक्रम संयोजिका अनिता शिवनानी के अनुसार ऑडिशन में जयपुर व आस-पास के इलाकों से 55 प्रतिभागियों ने हिससा लिया। इनमें से 5 कलाकारों का चयन फाइनल राउण्ड के लिए किया गया है। यह पांच प्रतिभागी गौरव चंदानी, विनीता कोडवानी, दीपक लखवानी, विशाल आहुजा एवं नीतू खजनानी है। प्रतियोगिता के फाइनल राउण्ड का आयोजन उदयपुर में 20 जून को होगा। उल्लेखनीय है कि सिन्धी गायक प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए पहली बार अकादमी द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है।

शनिवार, 5 मई 2018

सिन्धी आइडियल गायन प्रतियोगिता पांच शहरों में

सिन्धी आइडियल गायन प्रतियोगिता पांच शहरों में
राजस्थान सिन्धी अकादमी करेगी आयोजन
मूमल नेटवर्क, जयपुर। राजस्थान सिन्धी अकादमी पहली बार राज्य स्तरीय सिन्धी आइडियल गायन प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। यह आयोजन भाषा व संगीत को बढ़ावा देने के लिये किया जा रहा है। इसमें विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।
अकादमी अध्यक्ष हरीश राजानी ने कहाा कि यह प्रतियोगिता राज्य के नवोदित सिन्धी गायक कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिये की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की जायेगी। प्रथम चरण में प्रतियोगिता राज्य के पांच शहरों अजमेर में 19 मई को, जोधपुर में 20 मई को, उदयपुर में 27 मई को, कोटा में 2 जून को एवं जयपुर में 3 जून को आयोजित की जायेगी।
अकादमी सचिव ईश्वर मोरवानी ने बताया कि प्रथम चरण में उक्त शहरों के प्रतिभागियों में से प्रत्येक शहर से केवल तीन प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें फाईनल प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित किया जायेगा। फाईनल प्रतियोगिता 10 जून को अजमेर में आयोजित की जायेगी। फाईनल प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 31 हजार, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार एवं तृतीय 11 हजार की नकद राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही अच्छे गायन के लिये सांत्वाना पुरस्कार भी प्रदान किये जायेंगे।
प्रथम चरण के चयनित प्रतिभागी को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये अकादमी द्वारा यात्रा भत्ता दिया जाएगा।

मंगलवार, 27 मार्च 2018

राजस्थान सिन्धी अकादमी का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

राजस्थान सिन्धी अकादमी का वार्षिकोत्सव सम्पन्न
सर्वोच्च सम्मान 'सामी' सुन्दर अगनानी को
मूमल नेटवर्क, जयपुर। राजस्थान सिन्धी अकादमी का वार्षिकोत्सव रविवार 25 मार्च को इन्द्रलोक ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। वार्षिकोत्सव सिन्धी भाषा स्वर्ण जयंती वर्ष को समर्पित किया गया जिसमें विभूतियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आरम्भ अतिथियों द्वारा इष्टदेव झूलेलाल जी चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से किया गया। इस अवसर पर किशोर वय की गायिकाओं मुम्बई की दर्शिका अडवाणी एवं अजमेर की मुस्कान कोटवानी के मधुर स्वर की तान ने श्रोताओं को ना केवल झूमने बल्कि नृत्य के लिए मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथियों में छत्तीसगढ़ सिन्धी अकादमी के अध्यक्ष अमित जीवन, राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद् के निदेशक डॉ. रवि प्रकाश टेकचंदानी, सिन्धी साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश के निदेशक राजेन्द्र प्रेमचंदाणी, वरिष्ठ समाजसेवी नारी फुलवानी थे।  राजस्थान सिन्धी अकादमी के अध्यक्ष हरीश राजानी ने स्वागत भाषण में अकादमी के  बढ़ते बजट के साथ नवीन कार्यक्रमों की संभावना व्यक्त की।
इन्हें मिला सम्मान
सिन्धी साहित्य के सर्वोच्च सम्मान 'सामी' से जयपुर के वरिष्ठ साहित्यकार सुन्दर अगनानी को नवाजा गया। सम्मान स्वरूप उन्हें 51 हजार की राशि, प्रशस्ति पत्र, शॉल व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
सिन्धु संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान हेतु 'सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन सम्मान'जयपुर के वरिष्ठ साहित्यकार वासुदेव सिन्धु भारती को, सिन्धी संगीत, नृत्य, नाटक एवं भगत विधा का 'भगत कंवरराम सम्मान' बीकानेर के वरिष्ठ रंगकर्मी सुरेश हिन्दुतानी को, सिन्धी भाषा का राज्यस्तरीय 'साधु टी.एल.वासवानी सम्मान' भारतीय सिन्धु सभा राजस्थान को, वीरता के क्षेत्र में 'शहीद हेमूं कालाणी सम्मान' उदयपुर के मेजर निहाल निहालानी को तथा 'सिन्धी भाषा स्वर्ण जयंती वर्ष विशेष सम्मान' जयपुर की शिक्षाविद् मधु कालानी को प्रदान किया गया। सम्मान में प्रत्येक को 21 हजार रू. की राशि प्रदान की गई।
सिन्धी भाषा स्वर्ण जयंती वर्ष 2017-18 के उपलक्ष्य में अजमेर की अनिता शिवनानी, उदयपुर के तीरथदास नेभनानी, अजमेर के भगत घनश्याम ठारवानी, जयपुर के तुलसी संगतानी, जोधपुर की सिन्धी कल्चरल सोसाइटी, जयपुर की सिन्धु वेलफेयर सोसाइटी, जोधपुर के जोधपुर सिन्धी समाज, श्रीगंगानगर के सिन्धी युवा संगठन, अजमेर की सुधार सभा, उदयपुर के हरीश तलरेजा, जयपुर की रोमा चांदवानी, श्रीगोपाल कृष्ण सेवा समिति, पूजा चांदवानी, ज्योति कला संस्थान को सम्मानित किया गया।
इसके साथ अखिल भारतीय कहानी एवं एकांकी आलेख प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। राज्य के प्रमुख सिन्धी समाचार पत्रों को भी प्रोत्साहन देने के उद्देश्य सेे सम्मानित किया गया।
सुन्दर मंच संचालन व सुरीले गीतों से अजमेर की अनिता शिवनानी ने लोगों का दिल जीता।

गुरुवार, 8 फ़रवरी 2018

राज्य स्तरीय सिन्धी नाट्य समारोह 25 फरवरी से

राज्य स्तरीय सिन्धी नाट्य समारोह 25 फरवरी से
राजस्थान सिन्धी अकादमी का आयोजन
मूमल नेटवर्क, उदयपुर। राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा झाूलेलाल सेवा समिति, उदयपुर के सहयोग से राज्य स्तरीय सिन्धी नाट्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। सुखाडिय़ा रंगमंच, उदयपुर में यह आयोजन 25 फरवरी से आरम्भ होगा।
 अकादमी अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया कि, विलुप्त हो रही प्राचीन सिन्धी कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवद्र्धन के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य राज्य में सिन्धी रंगमंच को बढ़ावा देना भी है।
उन्होने कहा कि, अकादमी की योजना अधिक से अधिक सिन्धी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की है। इसकी पहली कड़ी के रूप में राज्य स्तरीय सिन्धी नाट्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
अकादमी सचिव ईश्वर लाल मोरवानी ने जानकारी दी कि, नाट्य समारोह में राजस्थान के विभिन्न शहरों की नाट्य मण्डिलियां नाटकों का मंचन करेंगी। इन मण्डिलयों में सिन्धु साहित्य व कल्चरल सोसाइटी, अजमेर द्वारा डॉ. सुरेश बबलानी के निर्देशन में 'पीउ डह नंबरी त पुटु सौ नंबरी', नवयुवक कला मण्डल, बीकानेर द्वारा सुरेश हिन्दुस्तानी के निर्देशन में 'मसखरे जी दिल', सिन्धी कल्चरल सोसायटी, बाड़मेर द्वारा गोपीकिशन शर्मा के निर्देशन में 'दिसो भगत जा हाल' एवं ज्योति कला संस्थान, जयपुर द्वारा सुरेश सिन्धु के निर्देशन में 'ख़ीसे में नाहे मालु, ज़ाल करे थी तालु' का मंचन किया जायेगा।